{"_id":"5d5ef44f8ebc3e6c2336bf0d","slug":"fire-in-suspicious-circumstances-five-kiosks-burnt-to-ashes-rishikesh-news-drn3171851112","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग, पांच खोखे राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग, पांच खोखे राख
विज्ञापन
आग से जला सामान
- फोटो : RISHIKESH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यात्रा बस अड्डा मुख्य मार्ग पर एक खोखे में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। पास में ही स्थित चार खोखे भी इस आग की चपेट में आ गए। आग को काबू करने में फायर ब्रिगेड को काफी मशक्कत करनी पड़ी। आग से पांचों खोखों के अंदर रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो गया। प्रथम दृष्टया आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बुधवार देर रात करीब डेढ़ बजे यात्रा बस अड्डे मार्ग पर स्थित खोखों से धमाके की आवाज आने लगी। उनसे आग की लपटें उठ रही थी। फायर ब्रिगेड और पुलिस को तत्काल सूचना दी गई।
करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। घटना की सूचना पर मेयर अनिता ममगाईं और तहसीलदार रेखा आर्य ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और पीड़ितों का हाल जाना। इस मौके पर पार्षद राकेश सिंह मियां, चेतन चौहान, मनीष मनवाल, विजय बडोनी, करनी सिंह पंवार, कमला गुनसोला, सुजीत यादव, किशन मंडल, राजेश नौटियाल आदि उपस्थित थे।
शासन से वार्ता कर दिलाएंगे उचित मुआवजा
मेयर अनिता ममगाईं ने पीडितों से आग में राख हुए सामान की लिस्ट बनाने को कहा और तहसीलदार से खोखा व्यापारियों के लिए मुआवजे की बात कही। तहसीलदार रेखा आर्य ने बताया कि शार्ट सर्किट आपदा के दायरे में नहीं आता, लिहाजा किसी प्रकार का मुआवजा नहीं दिया जा सकता। इस पर मेयर अनिता ममगाईं ने पीड़ितों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि नुकसान की भरपाई के लिए शासन स्तर पर वार्ता कर उचित मुआवजा दिलाने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
इनके जले खोखे...
- दिलीप सिंह नेगी पुत्र पुष्कर नेगी निवासी ग्राम खांड, धारमंडल।
- दीपचंद कुमाईं पुत्र मदन चंद कुमाईं निवासी पौखाल, टिहरी गढ़वाल।
- श्याम सिंह पंवार पुत्र रतन सिंह पंवार निवासी प्रतापनगर, टिहरी गढ़वाल।
- कमल सिंह गुसाईं पुत्र भोला सिंह गुसाईं निवासी गडोलिया, जाखणीधार।
- युद्घवीर सिंह रावत पुत्र मोहन सिंह रावत निवासी गजा, टिहरी गढ़वाल।