फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   FIR lodged against two people including former Mahant

Rishikesh News: चंडी देवी के पूर्व महंत सहित दो पर प्राथमिकी दर्ज

Wed, 10 Dec 2025 01:36 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Wed, 10 Dec 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against two people including former Mahant
पिस्तौल दिखाकर कार ले जाने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने चंडी देवी मंदिर के पूर्व महंत सहित दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। चंडीघाट प्लांटेशन रेशम माजरी देहरादून निवासी राम सिंह ने इस संबंध में कोतवाली में शिकायत दर्ज की थी। राम सिंह ने पुलिस को बताया था कि नेचर विला डोईवाला निवासी गीतांजलि का ड्राइवर है। बीते 4 दिसंबर को वह गीतांजलि को उनके आवास पर छोड़ कर अपने घर चंडीघाट प्लांटेशन रेशम माजरी देहरादून पहुंचा। रात करीब 11:28 बजे उसे पड़ोसियों ने फोन कर बताया कि दो व्यक्ति उनके घर में अन्दर घुसने का प्रयास कर रहे हैं। जब झांक कर देखा तो रोहित गिरी पूर्व महंत चंडीदेवी मंदिर तथा आदित्य चौहान घर के बाहर खड़े थे। जब उसने रात में आने का कारण पूछा तो उन्होंने गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी। रोहित गिरी ने लोड पिस्तौल दिखाई और घर में पार्क स्कॉर्पियो कार दूसरी चाबी से खोल कर ले गए और जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप राणा ने बताया कि शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed