फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Fight between Delhi-Doon buses

दिल्ली-दून की बसों में रही मारामारी

Mon, 08 Nov 2021 01:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Fight between Delhi-Doon buses
आईएसबीटी में दिल्ली जाने वाली बसों में सीट को लेकर मारामारी। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। त्योहारी वीकेंड बीत जाने के बाद राज्य परिवहन निगम की बसों में भीड़ बढ़ना शुरू हो गई है। यात्रियों की संख्या के आगे दिल्ली और देहरादून रूट पर बसें कम पड़ गईं। बसों में सीट के लिए यात्रियों में मारामारी रही। गंतव्य तक पहुंचने के लिए लोग बसों का इंतजार करते नजर आए। देर शाम तक परिवहन व्यवस्था पटरी से उतरी रही।
विज्ञापन

आईएसबीटी परिसर में रविवार को राज्य परिवहन निगम की विभिन्न रूटों पर बसें कम पड़ गईं। सुबह से ही संयुक्त यात्रा रोडवेज बस अड्डे पर दिल्ली, देहरादून, चंडीगढ़, हरिद्वार, सहारनपुर आदि रूटों की सवारियां बसों की कमी के चलते परेशान रहीं। दिल्ली रूट की बसों में सीट पाने के लिए सवारियों में मारामारी देखने को मिली। यात्रियों ने बताया कि एक से दो घंटे बाद दिल्ली रूट की एक बस आ रही है, जबकि सवारियां दो गुना हैं। यही हाल देहरादून रूट पर रहा। लोकल सवारियों का काफी दबाव बसों पर रहा। यात्रियों की बढ़ती भीड़ देख निगम ने दिल्ली रूट पर 13 बस और देहरादून रूट पर 10 अतिरिक्त बसों का संचालन किया। सामान्य दिनों में दिल्ली रूट पर 20 और देहरादून रूट पर सात बसों का संचालन होता था।
विज्ञापन

---
त्योहारों के चलते दिल्ली और लोकल रूट पर सवारियों की संख्या बढ़ी है। सवारियों को परेशानी न हो इसके लिए जरूरत के आधार पर अतिरिक्त बस सेवाएं चलाई जा रही हैं। दीपावली मनाने के बाद लोग अपने काम पर लौट रहे हैं। जिससे यात्रियों की संख्या बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अनुराग पुरोहित, यातायात अधीक्षक, रोडवेज डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed