फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Female councilor in the complaint lodged Commission

महिला सभासद ने महिला आयोग में दर्ज कराई शिकायत

Sun, 18 Sep 2016 01:13 AM IST
rishikesh
rishikesh Updated Sun, 18 Sep 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
Female councilor in the complaint lodged Commission
बवाल - फोटो : amar ujala

नगर पालिका के कर अनुभाग में तालाबंदी को लेकर हुए बवाल के बाद भाजपा के सभासद दो गुटों में बंट गए। महिला सभासद के साथ हुई मारपीट के मामले में पालिकाध्यक्ष को घेरने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र नेगी ने पत्रकार वार्ता बुलाई थी। इस दौरान दो सभासदों में कहासुनी हुई। सभासद एक-दूसरे पर पालिकाध्यक्ष का साथ होने का आरोप लगाते रहे। मामला बढ़ता देख जिलाध्यक्ष ने दोनों सभासदों के खिलाफ कार्रवाई करने की सख्त हिदायत दी। तब जाकर किसी तरह मामला शांत हुआ।

विज्ञापन


जिलाध्यक्ष जितेंद्र नेगी ने पत्रकारों को बताया कि महिला सभासद कविता शाह के साथ की गई मारपीट और अभद्र भाषा के इस्तेमाल पर राष्ट्रीय महिला आयोग को शिकायत भेजी गई है। सभासद  शाह ने कहा कि नगरपालिकाध्यक्ष दीप शर्मा को मुख्यमंत्री हरीश रावत से संरक्षण प्राप्त होने के चलते पुलिस उचित कार्रवाई करने में डर रही है। कहा कि पालिका में अनियमिताओं को लेकर पूर्व में सभासदों की रिपोर्ट के आधार पर गढ़वाल मंडल आयुक्त की जांच में अध्यक्ष शर्मा को बर्खास्त करने की संस्तुति की गई थी।
विज्ञापन


लेकिन, मुख्यमंत्री रावत से संरक्षण प्राप्त होने के कारण अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। पालिकाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई न हुई तो भाजपा आंदोलन करेगी। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिता मंगाई, मंडलाध्यक्ष चेतन शर्मा, सरोज डिमरी, दीपक धमीजा, पंकज गुप्ता, अनीता तिवाड़ी भी उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक मामले में साथ हैं या नहीं, जांच होगी
जिलाध्यक्ष जितेंद्र नेगी ने कहा कि अगर क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल महिला सभासद के साथ मारपीट और बदसलूकी के खिलाफ आंदोलन में शामिल नहीं हो रहे हैं। तो जांच कर उन्हें चेताया जाएगा।


भाजपा सभासदों में तू-तू मैं-मैं 
नगर पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा द्वारा भाजपा महिला सभासद कविता शाह के साथ मारपीट और बदसलूकी के संबंध में पत्रकारवार्ता के दौरान भाजपा सभासद हरीश तिवाड़ी और शिवकुमार में एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए कहासुनी हो गई। मामला बढ़ता देख भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह नेगी को कड़े शब्दों में कहना पड़ा कि दोनों के खिलाफ कार्रवाई करूंगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed