फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Fatehpur Chowk of Gram Panchayat is now a well-known social

Rishikesh News: अब स्व. सोहन सिंह के नाम से जाना जाएगा फतेहपुर चौक

Mon, 11 Mar 2024 01:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
Fatehpur Chowk of Gram Panchayat is now a well-known social
Iग्रामीणों की मौजूदगी में बोर्ड लगाकर चौक को दिया गया नामI
विज्ञापन


जीवनवाला ग्राम पंचायत का फतेहपुर चौक अब जाने माने समाजसेवी और पूर्व प्रधान स्व. सोहन सिंह के नाम से जाना जाएगा। रविवार को ग्रामीणों की मौजूदगी में बोर्ड लगाकर चौक को नाम दिया गया।

जीवनवाला के 30 सालों तक ग्राम प्रधान रहे समाजसेवी स्व. सरदार सोहन सिंह आजीवन समाजहित के कामों से जुड़े रहे। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में उनके कार्यों को नमन करते हुए कनिष्ठ प्रमुख विनोद राणा की मौजूदगी में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने फतेहपुर चौक का नामकरण सरदार सोहन सिंह के नाम पर किया।
विज्ञापन

माजरी ग्रांट के पूर्व प्रधान राजकुमार राज ने कहा कि दिवंगत सरदार सोहन सिंह ने निस्वार्थ भाव से समाजसेवा की। पब्लिक इंटर काॅलेज में निशुल्क शिक्षण सेवाएं देने के अलावा सामाजिक गतिविधियों में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। सामूहिक राय से क्षेत्र के लोगों ने उनके कामों का स्मरण रखते हुए फतेहपुर चौक का सरदार सोहन सिंह चौक नाम दिया है। परिजन हरजिंदर सिंह और रविन्द्र सिंह ने बताया कि उनकी स्मृति में एक द्वार का निर्माण भी कराया जाएगा। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान सुंदर दास, राजकुमार, सुमेरचंद पाल, नरेन्द्र सिंह, हेमचंद जोशी, मनोज पाल, रमनदीप, अनीता,शशिबाला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed