फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Farmers protested by demonstrating in the tehsil

Rishikesh News: तहसील में प्रदर्शन कर किसानों ने जताया विरोध

Sat, 17 Jan 2026 02:32 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sat, 17 Jan 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Farmers protested by demonstrating in the tehsil
2 - डोईवाला तहसील में सरकार की केंद्र  सरकार की किसान विरोधी नीतियों के विरोध में जुलूस निकालकर
केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसानों ने तहसील में विरोध प्रदर्शन किया। कहा कि सरकार की नीतियों से निराश होकर किसान आत्महत्या करने के लिए विवश हो रहे हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान गन्ना समिति परिसर में एकत्रित हुए। केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए तहसील मुख्यालय पहुंचे और धरना प्रदर्शन किया। संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक ताजेंद्र सिंह ताज ने कहा कि देशभर का किसान स्वयं को उपेक्षित महसूस कर रहा है। नए कानूनों को लाकर सरकार किसानों का दमन कर रही है।
विज्ञापन




गन्ना समिति के पूर्व अध्यक्ष मनोज नौटियाल ने कहा कि बीज कानून से किसानों को नुकसान पहुंच रहा है। किसान सभा जिलाध्यक्ष दलजीत सिंह ने कहा कि सरकार किसानों की आय को दोगुना करने का महज ढोंग कर रही है। किसान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष गंगाधर नौटियाल और मण्डल अध्यक्ष बलबीर सिंह ने कहा कि किसानों को फसलों का वाजिब मूल्य नहीं मिल पा रहा है। यदि केंद्र सरकार किसानों का कर्ज माफ कर दे तो किसी योजना को चलाने की जरूरत नहीं है।प्रदर्शनकारी किसानों ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भेजा। प्रदर्शन करने वालों में जाहिद अंजुम, याकूब अली,कृष्ण गुनियाल, इंद्रजीत सिंह, गुरदीप सिंह, उमेद बोरा, साकिर हुसैन, सरजीत सिंह, गुरपाल सिंह, गुरचरण सिंह, सिंगाराम आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed