फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Fakkad Baba kept suffering from pain ambulance arrived

Rishikesh: दर्द से तड़पता रहा फक्कड़ बाबा, स्थानीय लोगों के फोन करने के बाद एक घंटे देर से पहुंची एंबुलेंस

Fri, 13 Oct 2023 10:10 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 13 Oct 2023 10:10 AM IST
सार

मुनि की रेती स्थित पूर्णानंद आस्था पथ पर एक फक्कड़ बाबा दर्द से तड़पता रहा। स्थानीय लोगों के फोन करने के एक घंटे के बाद एंबुलेंस पहुंची। इसके बाद फक्कड़ बाबा को एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में भर्ती किया गया।

विज्ञापन
Fakkad Baba kept suffering from pain ambulance arrived
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

ग्रामीण क्षेत्र के बाद अब शहरी क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य सेवाएं बीमार हो रही हैं। मरीज और तीमारदारों को समय पर उपचार नहीं मिल पा रहा है। इसमें सबसे अधिक परेशानी मरीजों को आपातकालीन सेवा 108 वाहन से हो रही है।

विज्ञापन


दुर्घटना स्थल से फोन करने के बाद भी 108 वाहन समय पर मरीजों के पास नहीं पहुंच रहा है। इससे लोगों में आक्रोश का माहौल है। बृहस्पतिवार को मुनि की रेती स्थित पूर्णानंद आस्था पथ पर एक फक्कड़ बाबा दर्द से तड़पता रहा। स्थानीय लोगों के फोन करने के एक घंटे के बाद एंबुलेंस पहुंची। इसके बाद फक्कड़ बाबा को एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में भर्ती किया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Operation Ajay:  इज़राइल में फंसे उत्तराखंड के दो नागरिकों को सुरक्षित लेकर पहुंचा विमान, सरकार का जताया आभार
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पालिका मुनिकीरेती ढालवाला के पूर्व अध्यक्ष शिवमूर्ति कंडवाल और ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट के संस्थापक हरिओम शर्मा ने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य विभाग 108 सेवा के नाम पर लाखों रुपये को ठिकाना लगा रहा है। जिसका लाभ मरीज और तीमारदारों को समय पर नहीं मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed