{"_id":"6528b503cbae8592ce09cd95","slug":"operation-ajay-two-citizens-of-uttarakhand-stranded-in-israel-brought-back-safely-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Operation Ajay: इस्राइल में फंसे उत्तराखंड के दो नागरिकों को सुरक्षित लेकर पहुंचा विमान, सरकार का जताया आभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Operation Ajay: इस्राइल में फंसे उत्तराखंड के दो नागरिकों को सुरक्षित लेकर पहुंचा विमान, सरकार का जताया आभार
Fri, 13 Oct 2023 02:03 PM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 13 Oct 2023 02:03 PM IST
सार
इस्राइल और हमास में जारी भीषण जंग के बीच भारत ने अपने नागरिकों की सुरक्षित वतन वापसी के लिए ऑपरेशन अजय शुरू किया है। लगभग 18, 000 भारतीयों के इस्राइल में होने की संभावना है। शुक्रवार सुबह उत्तराखंड के दो लोग भी विमान से सुरक्षित पहुंचे।
विज्ञापन
इस्राइल में फंसे उत्तराखंड के नागरिक लौटे सुरक्षित
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑपरेशन अजय के अंतर्गत इस्राइल में फंसे उत्तराखंड के दो नागरिकों को सुरक्षित लाया गया। उत्तराखंड सरकार के प्रतिनिधि की ओर से दोनों नागरिकों को एयरपोर्ट पर रिसीव किया गया। दोनों ने केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार का धन्वाद दिया।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह इस्राइल से भारत सरकार द्वारा विशेष विमान से भारतीय नागरिकों को दिल्ली लाया गया। इसमें उत्तराखंड के दो नागरिक- आरती जोशी और आयुष मेहरा को उत्तराखंड सरकार के प्रतिनिधि द्वारा एयरपोर्ट पर रिसीव किया गया।
विज्ञापन
उनके सकुशल वापस आने के बाद वह अपने परिवार के साथ देहरादून के लिए चले गए। स्थानिक आयुक्त उत्तराखंड सरकार द्वारा इस्राइल से भारत लाए जा रहे उत्तराखंड के नागरिकों के लिए उत्तराखंड सदन दिल्ली में व्यवस्था की गई है। यहां से उनके गंतव्य स्थान भेजने के लिए राज्य सड़क परिवहन से व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...पीएम मोदी की धमक, सीएम धामी की धूम: पार्वती सरोवर से लेकर सेना के जवानों के बीच दोनों साथ-साथ, देखें तस्वीरें
लगभग 18, 000 भारतीयों के इस्राइल में होने की संभावना है और भारत सरकार ऑपरेशन अजय में उन्हें अपने देश सुरक्षित ला रही है।