फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Failing or passing is a part of life, don't take stress

फेल या पास होना जिंदगी का एक हिस्सा, तनाव न लें : प्रो संतोष

Wed, 01 May 2024 04:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2024 04:48 AM IST
विज्ञापन
Failing or passing is a part of life, don't take stress

विज्ञापन
उत्तराखंड शिक्षा परिषद बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम घोषित हो गए हैं। अच्छे अंकों से परीक्षा पास करने वाले छात्र उत्साहित हैं तो कम अंक प्राप्त करने या फेल होने वाले मायूस हैं। एम्स के कम्युनिटी एंड फैमिली मेडिसिन यूथ वेलनेस एक्सपर्ट एडिशनल प्रो. संतोष कुमार ने कम अंक आने से तनाव ग्रस्त छात्रों के लिए सुझाव दिए हैं।

प्रो. संतोष कुमार ने कहा कि जीवन जीने की कला ही असली सफलता है। सुख और दुख तो केवल जिंदगी के दो पहलू हैं। तनाव में आकर छात्र जिंदगी जीने के आयाम को समझ नहीं पाते हैं। ऐसा कदम उठा लेते हैं जो कि सही मायने में असफलता है। कहा कि तनाव ग्रस्त या फिर अत्यधिक खुश होने से मस्तिष्क पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है। दोनों ही अवस्था में मस्तिष्क की सोचने, समझने तथा निर्णय लेने की क्षमता में भी प्रभाव पड़ता है। सफलता और असफलता का मापदंड सिर्फ आपकी सोच पर निर्भर करता है। जिंदगी के हर पहलू पर इसे हर व्यक्ति को सामना करना पड़ता है। चाहे फिर वह बोर्ड का रिजल्ट हो या फिर चंद्रयान-3 का चंद्रमा की कक्षा में स्थापित होना।
विज्ञापन




कहा है कि पढ़ाई या किसी विषय में फेल या पास हो जाना जिंदगी का एक हिस्सा हो सकता है। इसलिए आप अपनी असफलता के लिए खुद को जिम्मेदार न समझें। सफलता और असफलता को चुनौती लेकर सामना करें। हमेशा अपने उद्देश्य के लिए खड़े रहें। फेल होना या कम नंबर प्राप्त करना यह आपको बिल्कुल नहीं दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed