फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Exercise to develop Sanjay lake started

संजय झील को विकसित करने की कवायद शुरू

Wed, 21 Aug 2019 01:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
Exercise to develop Sanjay lake started
कैंप कार्यालय में विस अध्यक्ष से वार्ता करते वन, जल संस्थान तथा नमामि गंगे के अधिकारी - फोटो : RISHIKESH
विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत संजय झील के सौंदर्यीकरण को लेकर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने वन विभाग, जल संस्थान और नमामि गंगे के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में विधानसभा अध्यक्ष ने वन विभाग व नमामि गंगे के अधिकारियों को झील को विकसित करने के लिए शीघ्र कार्ययोजना तैयार कर कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। इस मौके पर वन विभाग के डीएफओ राजीव धीमान ने बताया कि संजय झील के विस्तारीकरण व सौंदर्यीकरण के लिए आर्किटेक्ट द्वारा डिजाइनिंग की जाएगी। उसके बाद कार्य में व्यय होने वाली धनराशि का आंकलन किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि संजय झील के निर्माण के लिए पर्यटन विभाग से भी बात की जाएगी। संजय झील का निर्माण कार्य नमामि गंगे व इको टूरिज्म के मद से किया जाना है। संजय झील में ड्रेगिंग, ट्रैक रूट, सोलर लाइट, अस्थायी शौचालय, पार्किंग की व्यवस्था, पैराफिट रेलिंग और अन्य निर्माण कार्य किए जाने हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि संजय झील में साहसिक खेल, पेडल बोट्स आदि वाटर स्पोर्ट्स शुरू किए जाएंगे। संजय झील बनने से स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर मिलेंगे और क्षेत्र में पर्यटन बढ़ेगा।
विज्ञापन

पर्यटन को बढ़ावा देने की दृष्टि से झील होगी विकसित
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि तीर्थाटन के साथ ही पर्यटन को बढ़ावा देने की दृष्टि से संजय झील को विकसित किया जाएगा। संजय झील प्राकृतिक रूप से अत्यंत सुंदर है और इस के सौंदर्यीकरण से स्थानीय लोगों को रोजगार के अलावा बाहर से आने वाले पर्यटकों को एक सुंदर रमणीक स्थान देखने को मिलेगा। उन्होंने अधिकारियों को आश्वस्त किया कि संजय झील के विस्तारीकरण व सौंदर्यीकरण में उनका जो भी सहयोग होगा वह जरूर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन क्षेत्र में हो रही कब्जे तुरंत हटाएं
उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को वन क्षेत्र में हो रहे अतिक्रमण, गंगा में जाने वाले सीवरेज की ओर भी ध्यान आकर्षित किया और तत्काल इन विषयों पर कार्रवाई करने की भी बात कही। उन्होंने शीघ्र ही वन विभाग, जल संस्थान और नमामि गंगे के अधिकारियों को संजय झील व तीन पानी स्थान का स्थलीय निरीक्षण करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान वह स्वयं भी मौके पर रहेंगे। इस अवसर पर नमामि गंगे के मुख्य वन संरक्षक भुवन चंद जल संस्थान के अधिशासी अभियंता नमित रमोला मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed