फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Encroachment will be removed between Trivenighat Chowk to Chandrabhaga bridge

त्रिवेणीघाट चौक से चंद्रभागा पुल के बीच हटेगा अतिक्रमण

Fri, 09 Jul 2021 12:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Encroachment will be removed between Trivenighat Chowk to Chandrabhaga bridge
ऋषिकेश। त्रिवेणीघाट से चंद्रभागा पुल के बीच नेशनल हाईवे पर अतिक्रमण हटाने के लिए अगले सप्ताह प्रशासन का डंडा चल सकता है। इस मसले पर एनएचएआई के अधिकारी प्रशासन के साथ एक दो-दिन में बैठक करेंगे। बैठक के बाद आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड डोईवाला की ओर से राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 58 पर त्रिवेेणीघाट चौक से चंद्रभागा पुल तक निशान लगाए गए थे, इस दौरान विभाग 22 दुकानों पर ही निशान लगा पाया था। तीन नवंबर 2020 एनएचएआई डोईवाला की टीम दोबारा दुकानों पर निशान लगाने के लिए पहुंची थी, लेकिन व्यापारियों के विरोध को देेखते हुए टीम को लौटना पड़ा था। व्यापारियों का कहना था कि उन्हें भरोसे में लिए बगैर की कार्रवाई की जा रही है। एनएचएआई प्रशासन ने जो निशान लगाए थे वह सड़क के मध्य से दोनों ओर 36.5 फीट-36.5 फीट, कुल 73 फीट लगाए गए थे। जबकि व्यापरियों का कहना था कि पूर्व में जो बातचीत हुई थी, उसके अनुसार सड़क के मध्य से दोनों तरफ 20-20 फुट जगह ली जानी थी।
विज्ञापन

कोट
अतिक्रमण हटाने के लिए एक-दो दिन में उपजिलाधिकारी से वार्ता की जाएगी। जो व्यापारी दुकान के कागजात दिखाएगा उसका पक्ष सुना जाएगा। वार्ता के बाद जल्द ही अतिक्रमण ध्वस्त करने तारीख तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रवीण सक्सेना, सहायक अभियंता लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड डोईवाला
- ईई ने विस अध्यक्ष को दी फोरलेन की जानकारी
कोयल ग्रांट से घाट चौराहा तक 1.7 किलोमीटर फोरलेन और घाट चौराहा से चंद्रभागा पुल तक 300 मीटर सड़क निर्माण कार्य को लेकर लोनिवि एनएचएआई डोईवाला के अधिशासी अभियंता ओपी सिंह ने विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल को जानकारी दी। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने ईई को निर्देश दिए कि फोरलेन सड़क निर्माण कार्य में स्थानीय जनता और व्यापारियों को कम से कम परेशानी हो, इसका विशेष ख्याल रखा जाए। ईई ने बताया कि कोयल ग्रांट से घाट चौराहा तक 1.7 किलोमीटर लंबी और 15 मीटर चौड़ी फोरलेन सड़क निर्माण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर दी गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा। इसके अलावा घाट चौराहा से चंद्रभागा पुल तक 300 मीटर सड़क का निर्माण किया जाना है। यह काम करीब 7.5 करोड़ की लागत से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed