फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Emphasis on Quality at NAAC Preparation Meeting

Rishikesh News: नैक की तैयारी बैठक में में गुणवत्ता पर दिया जोर

Thu, 08 Oct 2026 07:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on Quality at NAAC Preparation Meeting
- विशेषज्ञ डॉ. निमेश मिगलानी ने तैयारियों के संबंध में किया मार्गदर्शन
विज्ञापन

ऋषिकेश। श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय में नैक प्रत्यायन की तैयारियों पर बैठक आयोजित की गई। आईक्यूएसी की पहल पर आयोजित बैठक में उच्च शिक्षण संस्थानों की मान्यता के विशेषज्ञ डॉ. निमेश मिगलानी ने बाह्य विशेषज्ञ के रूप में प्रतिभाग कर तैयारियों के संबंध में मार्गदर्शन दिया। विवि के कुलपति प्रो. अंबरीश कुमार महाजन ने कहा कि नैक प्रत्यायन विवि की शैक्षणिक और प्रशासनिक गुणवत्ता को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने का महत्वपूर्ण अवसर है। डॉ. मिगलानी ने नैक के विभिन्न क्राइटेरिया, दस्तावेजीकरण, डेटा प्रबंधन और उपलब्धियों के प्रमाणिक प्रस्तुतिकरण की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नैक के लिए केवल दस्तावेज तैयार करना पर्याप्त नहीं, बल्कि गुणवत्ता को संस्थान की कार्यसंस्कृति का हिस्सा बनाना जरूरी है। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, शोध, नवाचार, विद्यार्थी केंद्रित गतिविधियों और प्रशासनिक पारदर्शिता पर जोर दिया। आईक्यूएसी निदेशक प्रो. गुलशन कुमार ढींगरा ने नैक तैयारियों की प्रगति की जानकारी दी। बैठक में परिसर निदेशक प्रो. एमएस रावत, संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, नैक क्राइटेरिया संयोजक, शिक्षक और आईक्यूएसी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed