फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Elderly people should avoid morning walks in winter

सर्दी के मौसम में मॉर्निंग वॉक से परहेज करें बुजुर्ग : डॉ. घिल्डियाल

Sat, 03 Jan 2026 07:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sat, 03 Jan 2026 07:14 PM IST
विज्ञापन
Elderly people should avoid morning walks in winter
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऋषिकेश। सर्दी के मौसम में दिल की बीमारी से पीड़ित लोगों और बुजुर्ग लोगों को मॉर्निंग वॉक करने से परहेज करना चाहिए। जहां तक संभव हो सूर्योदय के बाद ही मॉर्निंग वॉक करें। सूर्योदय से पहले मॉर्निंग वॉक करने से हृदय संबंधी बीमारी और हार्ट अटैक का खतरा जाता है।
उप जिला चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ. विकास घिल्डियाल ने बताया कि सर्दी में बुजुर्गों को बहुत ज्यादा ठंड (सुबह 4-6 बजे) और प्रदूषण में मॉर्निंग वॉक से परहेज करना चाहिए, इससे दिल और फेफड़ों पर दबाव, ब्लड प्रेशर बढ़ना और श्वसन संबंधी संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन

धूप निकलने के बाद (8-9 बजे) गर्म कपड़े पहनकर धीरे-धीरे वॉक करें या घर के अंदर व्यायाम करें। उन्होंने बताया कि ठंड से नसें सिकुड़ती हैं, जिससे दिल को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ सकता है। अचानक ठंड लगने से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है, जो हाई बीपी के मरीजों के लिए खतरनाक होता है। ठंडी हवा जोड़ों में अकड़न और दर्द बढ़ा देती है। अगर सीने में दर्द या सांस लेने में तकलीफ हो तो तुरंत रुक जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed