फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Dumper hits Scooty rider, dies

डंपर ने मारी स्कूटी सवार व्यक्ति को टक्कर

Sat, 05 Dec 2020 12:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Dumper hits Scooty rider, dies
ऋषिकेश। बीते बृहस्पतिवार देर रात हरिद्वार रोड पर ग्लास फैक्ट्री के समीप एक डंपर चालक ने स्कूटी सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी। स्कूटी से टक्कर मारने के बाद डंपर चालक अपने वाहन को छोड़कर घटनास्थल से भाग गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना आईडीपीएल चौकी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची चौकी पुलिस ने घायल व्यक्ति को 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से एम्स में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर शव को पीएम के लिए एम्स में रखा है।
विज्ञापन

आईडीपीएल चौकी इंचार्ज चिंतामणी मैठाणी ने बताया कि घटना बीते बृहस्पतिवार देर रात करीब 11 बजे की है। एक तारकोल से भरा डंपर हरिद्वार से तपोवन की ओर जा रहा था। ग्लास फैक्ट्री के समीप डंपर चालक ने स्कूटी सवार अनिल रावत (45) पुत्र दयाल सिंह रावत ढालवाला निवासी को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि एम्स में सुपरवाइजर के पद पर काम करता था। बृहस्पतिवार को वह अपने भाई के घर छिद्दरवाला से ड्यूटी के लिए एम्स जा रहे थे। पुलिस इस ओर छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed