फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Drinking water is not coming to the houses in Listrabad

लिस्ट्राबाद में घरों में नही आ रहा पेयजल

Mon, 13 Jun 2022 12:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Drinking water is not coming to the houses in Listrabad
रानीपोखरी न्याय पंचायत के लिस्ट्राबाद गांव में पर्याप्त पेयजल नहीं पहुंचने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बताया गया कि रोजमर्रा के जरूरी कामों के लिए पानी मुहैया नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों ने जल निगम से पेयजल समस्या का समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन

गर्मी में पेयजल की खपत अधिक होने और कई बार बिजली गुल रहने से लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। लिस्ट्राबाद गांव निवासी महेंद्र भारती और शांति देवी आदि ने बताया कि दो दिनों से गांव में पेयजल किल्लत बनी हुई है। विभागीय स्तर पर पेयजल उपलब्ध कराने के लिए प्रयास नहीं हो रहे है। जिससे ग्रामीणों में रोष पनप रहा है। बताया कि पर्याप्त पेयजल नहीं मिल पाने से समस्या बढ़ रही है। जल निगम के अवर अभियंता ने इस्लाम खान ने बताया कि समस्या संज्ञान में नहीं है। विभाग हर स्तर पर घरों में पेयजल उपलब्ध कराने के लिए प्रयास कर रहा है। लिस्ट्राबाद में यदि कोई पेयजल समस्या है तो जल्द समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

ट्रक और कार की टक्कर में चार घायल
भानियावाला क्षेत्र में रविवार तड़के तीन बजे के आसपास एक कार और ट्रक की आमने सामने टक्कर होने पर कार में सवार चार लोग घायल हो गए है। मौके पर पहुंची 108 इमरजेंसी एंबुलेंस से घायलों को जौलीग्रांट अस्पताल भिजवाया गया है। डोईवाला थाना प्रभारी चंद्रशेखर आर घोडके ने बताया कि कार ऋषिकेश से कार दून की ओर आ रही थी। भानियावाला में विपरित दिशा से आ रहे एक ट्रक ने सीधी टक्कर मार दी। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई और चार लोग घायल हो गए। बताया कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया था। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। ट्रक को चौकी में खड़ा करा लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ साल में कोई बड़ी उपलब्धि नहीं
कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव सिंह ने केंद्र की भाजपा सरकार के आठ सालों को लेकर आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों पर सवाल उठाए है। उन्होने कहा कि केंद्र सरकार का आठ साल का कार्यकाल उपलब्धिविहिन है। पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में देश कर्ज में डूब चुका है। मंहगाई और बेरोजगारी उच्चतम स्तर पर आ गई है। बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। देश में यदि कोई तरक्की कर रहा है तो तो वह भाजपा सरकार से जुड़े पूंजीपति लोग है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed