फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   DR. Swamiram ko yad kiya

डॉ. स्वामीराम को श्रद्धासुमन अर्पित कर याद किया

Mon, 14 Nov 2016 01:39 AM IST
डोईवाला।
डोईवाला। Updated Mon, 14 Nov 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन

हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ हॉस्पिटल ट्रस्ट के संस्थापक डॉ. स्वामीराम के 20वें महासमाधि दिवस पर रविवार को जौलीग्रांट स्थित एसआरएचयू में कार्यक्रम आयोजित हुए। इसमें तकनीकी के प्रयोग से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन के लिए मगन संग्रहालय महाराष्ट्र की अध्यक्ष डॉ. विभा गुप्ता को वर्ष 2016 का स्वामीराम मानवता पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान 500 छात्र-छात्राओं को सवा करोड़ की छात्रवृत्ति वितरित की गई।

विज्ञापन


 कार्यक्रमों में बतौर मुख्य अतिथि पतंजलि योगपीठ के संस्थापक योगगुरु बाबा रामदेव ने स्वामीराम सेंटर पहुंचकर प्रख्यात योगी डॉ. स्वामीराम को श्रद्धासुमन अर्पित किए। लोगों को संबोधित करते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि एसआरएचयू आज अध्यात्म, स्वास्थ्य और तकनीकी शिक्षा में अलग पहचान बना रहा है। बाबा रामदेव ने स्वामीराम मानवता पुरस्कार डॉ. विभा गुप्ता को देने के अलावा संस्थान के तमाम कर्मचारियों को भी सम्मानित किया।
विज्ञापन


स्वामीराम मानवता पुरस्कार पाने वाली डॉ. विभा गुप्ता ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि मौजूदा समय में सोशल वर्क के सिद्धांत को समझना होगा। उन्होंने आचार्य विनोभा भावे के भूदान से प्रेरणा लेने का आह्वान भी किया। अध्यक्षीय समिति सदस्य और कुलपति डॉ. विजय धस्माना ने संस्थान की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान बाबा रामदेव ने डॉ. मोहन स्वामी की जर्नी विद हिमालयन मास्जनटर स्वामीराम नामक पुस्तक और वार्षिक कैलेंडर का विमोचन भी किया। कार्यक्रम में डॉ. विजेंद्र चौहान, डॉ. सुनील सैनी, डॉ. रेणू धस्माना, डॉ. प्रकाश कैशवय्या, डॉ. ज्योति द्विवेदी, प्रो. शिवराम, जिला पंचायत उपाध्यक्ष डबल सिंह भंडारी, दीप शर्मा, लक्ष्मी राणा, मनोज गर्ग और डॉ. रोमिल भटकोटि आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed