फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Doctor does not sit, the patients returning

डॉक्टर साहब बैठते नहीं, बैरंग लौट रहे मरीज

Thu, 19 Dec 2019 01:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
Doctor does not sit, the patients returning
ऋषिकेश। सरकारी अस्पताल (एसपीएस) में लोगों को बड़ी आस थी कि अब हृदय रोगों का इलाज कराने में सहूलियत मिल सकेगी। असलियत ये है कि चिकित्सक की गैरमौजूदगी के कारण मरीजों को उलटे पांव मायूसी लिए वापस लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बता दें, जर्मनी के मशहूर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. एनजे कैम ने जिलाधिकारी देहरादून सी रविशंकर से मिलकर ऋषिकेश में अपनी नि:शुल्क सेवा देने की ईच्छा जताई थी। साथ ही उन्होंने बताया था कि वे सप्ताह में बुधवार और शुक्रवार को सरकारी अस्पताल में अपनी सेवाएं दे सकते हैं। इस पर जिलाधिकारी ने तत्काल मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. एनएस तोमर को डॉ. कैम की सेवा स्वीकार कर उन्हें बैठने और परामर्श आदि के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में अस्पताल प्रशासन की ओर से डॉ. कैम को कमरा नंबर-7 आवटित कर जरूरी सुविधाएं भी मुहैया करा दी गईं। मगर बीते 29 नवंबर से अब तक डॉ. कैम ने केवल एक ही दिन बैठे। अब हालात यह हैं कि मजबूरन हृदय रोगियों को मायूस होकर वापस जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

----
परिचर्चा
डॉक्टर साहब ने जांच की थी और इको टेस्ट कराने के लिए कहा था। टेस्ट की रिपोर्ट आ गई है, लेकिन उसे देखने के लिए यहां डॉक्टर साहब मौजूद ही नहीं हैं।
-केशवानंद, निवासी ढालवाला
-
पता चला कि सरकारी अस्पताल में हृदय रोग विशेषज्ञ बैठते हैं। अपने पिता के स्वास्थ्य का निरीक्षण करवाना था, लेकिन यहां आकर देखा तो डॉक्टर के बैठने का कमरा बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-संजय, निवासी आशुतोष नगर
---
डॉ. कैम से फोन पर वार्ता की गई है। उन्होंने बताया है कि किसी आवश्यक कार्यवश वह आने में असमर्थ हैं। शुक्रवार से वह मरीजों का इलाज शुरू कर देंगे।
-डॉ. एनएस तोमर, चिकित्साधीक्षक, एसपीएस अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed