फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   docters strike

मरीजों को आज से मिलेगी राहत

Thu, 24 Dec 2015 01:58 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश Updated Thu, 24 Dec 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
docters strike

हल्द्वानी में कॉर्डिक सर्जन के साथ मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज शहर के निजी चिकित्सकों की हड़ताल दो दिन बाद खत्म हो गई। निजी अस्पतालों के खुलने के कारण आज से मरीजों को राहत मिलेगी। वहीं, बुधवार को दूसरे दिन भी प्राइवेट डॉक्टरों की हड़ताल से निजी अस्पतालों में ताले लटके रहे।

विज्ञापन


इससे मरीजों को इलाज के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा। सरकारी अस्पताल में पर्याप्त संसाधन नहीं होने के कारण दो दिनों तक हादसे में गंभीर घायलों का उपचार भगवान भरोसे रहा। मरीज परेशान रहे। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर शहर के निजी अस्पताल बुधवार को भी बंद रहे।
विज्ञापन


दून मार्ग, हरिद्वार मार्ग पर कई प्राइवेट अस्पताल हैं, जहां उपचार के लिए पहुंच रहे लोग ताला लटका देख सरकारी अस्पताल का रुख किया। लेकिन, सरकारी अस्पताल में भीड़ देखकर बिना उपचार के ही लौटना पड़ा। हड़ताल के कारण सबसे बुरा हाल हादसे में गंभीर घायलों का रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार सुबह श्यामपुर बाईपास मार्ग पर सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति से टकराकर घायल हुए स्कूटी सवार रवि (23) पुत्र रोहतास निवासी कालेकीढाल को सिर पर गंभीर चोट लगने पर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सक ने परिजनों को उसका सिटी स्कैन कराने को कहा।


सरकारी अस्पताल में सुविधा नहीं होने के कारण परिजन प्राइवेट नर्सिंग होम, लेकिन वहां ताला लटका देख वापस लौटना पड़ा। काफी जद्दोजहद के बाद उसे दून अस्पताल रेफर किया। तीर्थनगरी से सटे क्षेत्र रानीपोखरी, श्यामपुर, छिद्दरवाला, तपोवन, स्वर्गाश्रम के लोग वाहनों से मरीज को लेकर प्राइवेट अस्पताल पहुंचे, लेकिन हड़ताल की जानकारी मिलने पर मायूस होकर लौटना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed