फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Devotees yearning for water drop by drop in Neelkanth Dham

नीलकंठ धाम में बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे श्रद्धालु

Mon, 13 Jun 2022 12:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Devotees yearning for water drop by drop in Neelkanth Dham
मणिकूट पर्वत की तलहटी पर स्थित पौराणिक मंदिर नीलकंठ धाम में आने वाले श्रद्धालुओं को बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। धाम परिसर में लगे पेयजल स्टैंड पोस्ट और हैंडपंप शोपीस बने हुए हैं। श्रद्धालु स्थानीय होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट और दुकानों से पानी की बोतलें खरीदकर प्यास बुझा रहे हैं। कभी ऐसी स्थिति होती है कि यहां दुकानों में पानी की बोतलें भी पूरी नहीं पड़ रही हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायत पौड़ी की ओर से लक्ष्मणझूला-नीलकंठ मोटर मार्ग पर गरुड़चट्टी के समीप पर्यटकों से नीलकंठ मंदिर धाम में सुविधा के नाम पर टोल टैक्स वसूला जा रहा है, लेकिन मंदिर परिसर में सुविधा के नाम पर सब शून्य है। यहां सफाई, शौचालय, विद्युत, पेयजल आदि की व्यवस्थाएं धूल फांक रही हैं। टोल टैक्स के नाम पर जिला पंचायत यहां केवल अवैध वसूली में जुटी हुई है। नीलकंठ में जिला पंचायत पार्किंग से लेकर मंदिर परिसर तक करीब डेढ़ किमी सड़क किनारे दस हैंड़पंप लगे हुए हैं। मंदिर परिसर से पहले केवल दूसरे नंबर वाले हैंडपंप में पानी आ रहा है। अन्य सभी शोपीस बने हुए हैं। स्थानीय व्यापारी शुभम भंडारी ने कहा कि नीलकंठ में पूंडरासू पेयजल योजना है, लेकिन आसपास लोगों के घरों में लगे टूल्लू पंप से लो प्रेशर बना रहता है। स्थिति यह है कि यहां संचालित दुकानों में सबसे ज्यादा आपूर्ति पानी की बोतलों की हो रही है। यहां रोजाना एक व्यापारी की दुुकान से 20 से 25 पानी की पेटियों की बिक्री हो रही है। पानी की बोतलों की अधिक खपत होने से कभी व्यापारियों को ऋषिकेश से पानी की बोतलें उपलब्ध नहीं होती हैं।
विज्ञापन

मामला संज्ञान में नहीं है, संबंधित कर्मचारी को निर्देशित कर जल्द समस्या का समाधान किया जाएगा।
एसके उपाध्याय, जलकल अभियंता कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed