{"_id":"5e372bb08ebc3e8d3f52042d","slug":"device-made-with-new-technology-to-prevent-elephant-elephants-rishikesh-news-drn3348212162","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथियों के उत्पात रोकने के लिए लगाई नई तकनीक से बनी डिवाईस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथियों के उत्पात रोकने के लिए लगाई नई तकनीक से बनी डिवाईस
विज्ञापन
विधानसभा क्षेत्र डोईवाला के वन सीमाओं से सटे आबादी क्षेत्रों में नई तकनीक की डिवाइस लगाई गई है। डिवाइस से आवाज निकलने पर हाथी वापस लौट जाएगा। वन विभाग की ओर से स्थापित की गई नई तकनीक का निरीक्षण मुख्यमंत्री धीरेद्र सिंह पंवार ने किया।
डोईवाला विधानसभा के रायपुर वन रेंज के बालावाला आदि कई क्षेत्रों में जंगली हाथियों के उत्पात से लोगों को निजात दिलाने के लिए आधुनिक तकनीक की डिवाइस लगाई गई है। भोपाल पानी कम्पार्टमेंट 6 के आसपास के तीन स्थानों पर डिवाइस लगा दी गई है, जिसका निरीक्षण मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी धीरेंद्र सिंह पंवार ने किया। पंवार ने बताया कि वन सीमाओं से सटे इलाकों में जंगली जानवरों की आमद होने से लोगों को परेशानियां और नुकसान हो रहा था। समस्या के समाधान के लिए डिवाइस लगाकर प्रयास किए गए है।
वन क्षेत्राधिकारी रायपुर राकेश नेगी ने बताया कि हाथी बाहुल्य क्षेत्रों में सोलर पावर्ड एनिमल रिप्लेनट सिस्टम लगाया गया है। डिवाइस के 100 फीट के दायरे में यदि काई जंगली जानवर आएगा तो डिवाइस से आवाजें निकलेंगी। आवाजें निकलने के साथ लाइट भी जलेगी जिससे जंगली जानवर भयग्रस्त होकर जंगल में वापस लौट जाएगा। बताया कि रायपुर रेंज में यह पहला प्रयोग किया गया है। यदि परिणाम बेहतर आए तो हाथी की आमद वाले क्षेत्रों में ऐसी ही डिवाइस किया जाएगा। इस दौरान भाजपा मंडल बालावाला अध्यक्ष अशोक राज पंवार, संतोष सती, हर्षमणि बिज्लवाण, सुनीता पुंडीर, धूम सिंह रावत, राम सिंह, जगमोहन सिंह, सरदार सिंह आदि मौजूद रहे।