फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Development of Uttarakhand only due to change of power: AAP

सत्ता परिवर्तन से ही होगा उत्तराखंड का विकास- प्रवीण कुमार

Mon, 04 Oct 2021 01:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Development of Uttarakhand only due to change of power: AAP
ऋषिकेश। आम आदमी पार्टी (आप) के जंगपुरा दिल्ली के विधायक प्रवीण कुमार श्यामपुर ने कहा कि दो दशक केे दौरान भाजपा और कांग्रेस की सरकारें उत्तराखंड का विकास करने में पूरी तरह से विफल रही हैं। अब सत्ता परिवर्तन से ही उत्तराखंड में विकास का सूर्य उदय होगा।
विज्ञापन

श्यामपुर स्थित एक फार्म में रविवार को आप की जनसभा में जंगपुरा विधायक प्रवीण कुमार ने कहा कि वर्ष 2017 में भाजपा बहुमत के साथ सत्ता में आई थी। भाजपा ने जनता से जो वादे किए गए थे, वे पूरे नहीं किए। अगर उत्तराखंड में विकास चाहिए तो अरविंद केजरीवाल की तरह ईमानदार व्यक्ति कर्नल अजय कोठियाल को मुख्यमंत्री चुनना होगा। विधायक ने कहा कि ऊर्जा प्रदेश के लोगों को महंगे दामों पर बिजली खरीदनी पड़ रही है। अगर आप की सरकार बनती है तो प्रदेशवासियों को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जाएगी। स्वास्थ्य और शिक्षा ढांचा भी दिल्ली की तर्ज पर तैयार किया जाएगा। इस दौरान डॉ. राजे नेगी, सुनील लोहिया, ओपी मिश्रा, जिलाध्यक्ष अमित बिश्नोई, दिनेश असवाल, पुष्पा पांडे, दिनेश कुलियाल, धनपाल रावत, कुलदीप राणा, चंद्रमोहन भट्ट, संजय पोखरियाल, ऊषा बुड़ाकोटी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed