{"_id":"600b1e798ebc3e32f2278b0c","slug":"devdoli-procession-will-be-unforgettable-at-kumbh-mela-satpal-maharaj-rishikesh-news-drn368567211","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंभ मेले में देवडोली शोभायात्रा होगी अविस्मरणीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभ मेले में देवडोली शोभायात्रा होगी अविस्मरणीय
विज्ञापन
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज से मुलाकात करते देवभूमि लोक संस्कृति विरासतीय के सदस्य ।
- फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। कुंभ महापर्व 2021 में देवडोली शोभायात्रा की व्यवस्था के लिए मोहन सिंह रावत गांववासी के नेतृत्व में श्री देवभूमि लोक संस्कृति विरासतिय शोभायात्रा समिति का एक प्रतिनिधिमंडल ने संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज से मुलाकात की।
प्रतिनिधिमंडल ने बताया की कुम्भ महापर्व में उत्तराखंड सहित भारत के सुदूर क्षेत्रों हिमाचल, असम, मुम्बई आदि स्थानों से देवडोलियां स्नान के लिए हरिद्वार आती हैं। 2021 के कुम्भ महापर्व में 24 अप्रैल को देवडोलियां पूर्वाह्न 11 बजे तक ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट पर एकत्रित होकर 2 बजे अपराह्न नगर का परिभ्रमण करने के बाद रात्रि विश्राम के लिए हरिद्वार पहुंचेंगी। 25 अप्रैल को हर की पैड़ी तक समस्त डोलियां समूह में दक्ष प्रजापति कनखल से शोभायात्रा के साथ ब्रह्मकुंड में स्नान के बाद पंतदीप में पंडाल में एकत्र होकर श्रद्धालुओं, संत-महात्माओं व शासन की ओर से देवी-देवताओं का पूजन-अर्चना किया जाएगा। इसके बाद वे अपने गंतव्य की ओर रवाना होंगी। इस कार्यक्रम में 100 से 150 देव डोलियां, ध्वज तथा उनके साथ पर्वतीय क्षेत्र के पारंपरिक वाद्य यंत्र, ढोल, दमाऊ, रणसिंहा आदि रहेंगे। जिनकी संख्या करीब पांच हजार होगी। कहा हरिद्वार में 24 अप्रैल को 500 व्यक्तियों की भोजन व आवास आदि की व्यवस्था, 24 अप्रैल को ऋषिकेश व 25 अप्रैल को हरिद्वार में शोभायात्रा की सुरक्षा पंतदीप में देवडोली की पूजन सम्मानदि के पश्चात प्रसाद वितरण, पूर्व वर्षों की भांति उत्तराखंड संस्कृति विभाग की ओर से स्मृति चिह्न भेंट और पर्यटन विभाग की ओर से 13 जिलों में देवडोलियों के स्वागत के होल्डिंग व बैनर लगवाए जाए। पर्यटन मंत्री ने जनप्रतिनिधियों से कहा कि देवडोली के कार्यक्रम में कोरोना नियमों तथा सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करते हुए कार्यक्रम को ऐतिहासिक व अविस्मरणीय बनाया जाएगा।
इस मौके पर पर्यटन सचिव दलीप जावलकर, संस्कृति विभाग से महानिदेशक आनंद स्वरूप, निदेशक वीना भट्ट, प्रतिनिधि मंडल में डॉ. धीरेन्द्र रांगड़, गजेंद्र सिंह कंडियाल, ज्योति सजवाण, आशाराम व्यास, शिवप्रसाद चमोली, हर्षमणी व्यास, यतेंद्र कंडियाल आदि मौजूद थे।