Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Demand for payment of bus fares for vehicles used during

Rishikesh News: राज्य आंदोलन में शामिल बसों का किराया दिलाने की मांग

Thu, 12 Nov 2026 05:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Thu, 12 Nov 2026 05:57 PM IST
विज्ञापन
Demand for payment of bus fares for vehicles used during
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऋषिकेश। उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान 2 अक्तूबर 1994 को टीजीएमओ कंपनी व यातायात कंपनी ऋषिकेश की बसों में कार्यरत चालक-परिचालकों और वाहन स्वामियों ने ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल से उनके ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में भेंट की। इस दौरान उन्होंने राज्य आंदोलन में सम्मिलित हुई बसों का किराया आज तक नहीं मिलने की समस्या को लेकर विधायक को ज्ञापन सौंपा।

विधायक ने प्रतिनिधिमंडल की बात को गंभीरता से सुना और इस विषय का संज्ञान लेते हुए आश्वासन दिया कि वह जल्द ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वार्ता कर इस प्रकरण के समाधान का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन में प्रत्येक आंदोलनकारी, संगठन और सहयोगी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। आंदोलन के दौरान जिन लोगों ने अपने संसाधनों और सेवाओं के माध्यम से सहयोग दिया, उनकी समस्याओं का समाधान होना आवश्यक है। इस मौके पर शैलेंद्र सिंह नेगी, मनीराम जुयाल, एसएस राणा, कुलाराम पैन्यूली, मानसिंह रौतेला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed