फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Crowd of tourists gathered in the pilgrimage town

तीर्थनगरी में उमड़ी पर्यटकों की भीड़

Sun, 17 Apr 2022 01:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Crowd of tourists gathered in the pilgrimage town
02 स्वर्गाश्रम स्थित गंगा चौक पर आवाजाही करते पर्यटक। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। वीकेंड पर तीर्थनगरी में पर्यटकों की भीड़ उमड़ी। बीते दिनों की अपेक्षा शनिवार को अधिक भीड़ देखने को मिली। नेपाली फार्म से लेकर तपोवन तक वाहनों का लंबा जाम देखने को मिला। भीड़ को नियंत्रण करने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन को जगह-जगह रूट डायर्वट करना पड़ा। सैलानियों की भीड़ के चलते होटल और कैंप फुल हो गए।
विज्ञापन

शनिवार सुुबह से ही लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम, मुनिकीरेती, तपोवन और ऋषिकेश मुख्य बाजार में पर्यटकों की आवाजाही शुरू हो गई। पर्यटकों की भीड़ देख स्थानीय पुलिस प्रशासन ने रूट डायवर्ट कर दिया। इसके चलते हरिद्वार से आने वाले पर्यटक नेेपाली फार्म होते हुए श्यामपुर बाईपास, स्व. इंद्रमणि बडोनी चौक से भद्रकाली, ब्रह्मानंद मोड़ होते हुए तपोवन बाईपास पहुंच रहे थे। इस दौरान मुनिकीरेती जाने वाले पर्यटक ब्रह्मानंद मोड़ से अंदर खारास्रोत और तपोवन बाईपास से अंदर की ओर आ रहे थे। वहीं लक्ष्मणझूला क्षेत्र में भी बढ़ती भीड़ के कारण रूट को डायर्वट करना पड़ा। लक्ष्मणझूला पुलिस ने गरुड़चट्टी से आने वाले वाहनों को बैराज और चीला होते हुए निकाला।
विज्ञापन

बीते शुक्रवार की अपेक्षा शनिवार को भीड़ में बढ़ोतरी देखने को मिला। जहां बीते दिनों पर्यटकों की संख्या करीब साढ़े पांच लाख थी, वहीं वीकेंड पर करीब साढ़े आठ लाख पहुंच गई। मुनिकीरेती स्थित खारास्रोत, पूर्णानंद, माता कुटीर और शिवानंद पार्किंग पर्यटकों के वाहनों से फुल रही। पार्किंग में जगह नहीं होने के कारण पर्यटकों को अपने वाहनों को लक्ष्मणझूला रोड पर बेतरतीब तरीके से खड़ा करना पड़ा। वहीं तपोवन में लक्ष्मणझूला मंदिर के समीप बनी पार्किंग में 50 से 60 वाहन पार्क होने के बाद यहां भी पार्किंग व्यवस्था चरमरा गई। तीर्थनगरी पहुंचने के बाद पर्यटकों ने यहां राफ्टिंग का आनंद लिया। कौड़ियाला, मरीन ड्राइव, शिवपुरी, ब्रह्मपुरी और क्लब हाउस में दिनभर सैलानियों का हुजूम उमड़ा। राफ्टिंग संचालक जीतपाल, राज सिंह, आकाश त्रिपाठी, संदीप चौधरी, सुनील सकलानी, सतीश सेलवान, अनुभव पयाल, भगवान सिंह रावत और हुकुम रावत ने बताया कि लगातार चार दिनों का अवकाश होने के चलते भीड़ बहुत बढ़ गई है। राफ्टिंग के लिए पर्यटकों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। बढ़ती भीड़ ने कोरोनाकाल का संकट दूर कर दिया गया है। राफ्टिंग करने के बाद पर्यटकों ने होटलों की ओर रुख किया। तपोवन, मुनिकीरेती, लक्ष्मणझूला और स्वर्गाश्रम के होटल फैक रहे। होटलों में जगह नहीं होने के कारण सैलानियों ने धर्मशालाओं का आश्रय लिया। होटल संचालक अनुसूया प्रसाद पांडेय, मुकेश पांडेय, देवेंद्र जोशी, विजेंद्र चौहान, रवि भंडारी, पंकज अरोड़ा, देवेंद्र पुुंडीर और सुधीर खंडूड़ी ने बताया कि बाहरी प्रांतों से आने वाले पर्यटकों ने दो सप्ताह पहले ही होटलों की ऑनलाइन बुकिंग कर दी थी, इसलिए ऑफलाइन बुकिंग करने वाले पर्यटकों को वापस लौटना पड़ा। शाम ढलते ही पर्यटकों ने कैंपों की ओर रुख किया। यहां हेंवलघाटी क्षेत्र रत्तापानी, घट्टूगाड़, बैरागढ़, मोहनचट्टी, बिजनी, नैल, तपोवन, क्यार्की, घुघतानी और शिवपुरी के कैंपों की ओर पर्यटकों ने रुख किया। कैंप संचालक शेखर अग्रवाल, माधव अग्रवाल, वैभव थपलियाल, दिनेश भट्ट, नरेश कश्यप, अरविंद नेगी ने बताया कि रविवार तक कैंप फुल हैं। इन चार दिनों के अवकाश से उनका व्यवसाय पटरी पर दौड़ना शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
इंसेट
वाटर फाल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़
गर्मी से निजात पाने के लिए सैलानियों ने नीरगड्डू और पटना वाटर फाल का रुख किया। पर्यटक दिनभर यहां मौज मस्ती करते हुए दिखाई दिए। सुबह से लेकर शाम तक यहां सैलानियों का हुजूम देखने को मिला।

गंगा घाट और तटों पर उमड़ी भीड़
ऋषिकेश। गर्मी से निजात पाने के लिए सैलानियों ने गंगा घाटों और तटों की ओर रुख किया। तपोवन स्थित नीमबीच, सच्चाधाम घाट, मुनिकीरेती स्थित हनुमान घाट, शत्रुघ्नघाट, पूर्णानंद घाट, भरत घाट, स्वामीनारायण घाट, त्रिवेणीघाट, 72 सीढ़ी, साईंघाट और लक्ष्मणझूला स्थित संत सेवा घाट, गंगा लाइन, नावघाट, लक्ष्मीनारायण घाट, गीताभवन घाट, भारत साधु समाज घाट, परमार्थ निकेतन घाट, वानप्रस्थ और वेद निकेतन घाट पर सैलानी गंगा में अठखेलियां करते हुए नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed