फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   drama of one young

...दोस्तों मैं और मेरी मौत की जगह, गुडबाय

Thu, 21 Jan 2016 02:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश Updated Thu, 21 Jan 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
drama of one young

..दोस्तों मैं और मेरी मौत की जगह, गुड बाय। त्रिवेणी घाट में पूजा सामग्री और पीतल का सामान बेचने वाले एक व्यापारी के पुत्र के इस फेसबुक पोस्ट से हड़कंप मच गया। पोस्ट में हर्फ के साथ चीला शक्ति नहर का चित्र होने से खुदकुशी की आशंका में दोस्तों ने पुलिस की मदद से छानबीन की।

विज्ञापन


लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। हालांकि, देर शाम बेटे से मोबाइल पर बातचीत होने पर परिजनों ने राहत महसूस की। कोतवाली पुलिस के मुुताबिक बुधवार दोपहर दो युवकों ने गंगानगर निवासी अभिषेक के फेसबुक में डाली गई पोस्ट की जानकारी दी।
विज्ञापन


अभिषेक ने पोस्ट में लिखा था कि दोस्तों मैं और मेरी मौत की जगह... हो सके तो मुझे माफ... मैं जा रहा हूं गुड बाय। पोस्ट में उसके बैकग्राउंड में चीला शक्ति नहर की फोटो थी। अनहोनी की आशंका के चलते चीला शक्ति नहर के आसपास छानबीन की गई। लेकिन सफलता नहीं मिली। मोबाइल से पहले हरिद्वार और उसके बाद रुड़की में उसकी लोकेशन ट्रेस हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपनिरीक्षक उत्तम चंद्र रमोला ने बताया कि युवक ने इस तरह की पोस्ट फेसबुक पर क्यों डाली, इसकी वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। परिजन भी कुछ बताने को तैयार नहीं हैं। पिता की त्रिवेणी घाट में पूजा सामग्री और पीतल के सामान की दुकान है। युवक भी पिता के कारोबार में हाथ बंटाता है।



आज लौट आऊंगा घर
पुलिस ने बताया कि बुधवार शाम परिजनों ने संदिग्ध हालात में लापता 21 वर्षीय अभिषेक पुत्र प्रकाश निवासी गंगानगर से मोबाइल पर संपर्क साधा तो उसने कॉल रिसीव कर बताया कि वह ठीक है चिंता मत करना। उसने यह भी कहा कि वह बृहस्पतिवार को घर लौट आएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed