{"_id":"56f82d6b4f1c1bef5cf14d49","slug":"cheetah-police-returned-mobile","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीता पुलिस ने खोजकर लौटाया मोबाइल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चीता पुलिस ने खोजकर लौटाया मोबाइल
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश
Updated Mon, 28 Mar 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
मोबाइल
- फोटो : amar ujala
स्वर्गाश्रम क्षेत्र में घूमने आए दिल्ली के एक पर्यटक का मोबाइल रविवार को मुख्य मार्ग पर खो गया। पर्यटक ने मोबाइल खोने के सूचना रामझूला चौकी पुलिस को दी। चीता मोबाइल पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद पर्यटक का खोया मोबाइल बरामद कर उसे वापस लौटा दिया।
विज्ञापन
चौकी पुलिस के मुताबिक दिल्ली निवासी केंद्रपाल सिंह चौहान पुत्र जयपाल सिंह चौहान सुबह स्वर्गाश्रम मुख्य बाजार में घूम रहे थे। इस बीच पर्यटक की जेब से मोबाइल कहीं गिर गया। पर्यटक ने इसकी सूचना रामझूला चौकी पुलिस को दी। मौके पर कांस्टेबल हरिओम, ललित कुमार, बाबूराम और महिला कांस्टेबल केंद्री रावत ने कड़ी मशक्कत के बाद खोया मोबाइल बरामद कर पर्यटक को लौटा दिया। पुलिस के मोबाइल लौटाए जाने पर पर्यटक ने पुलिस प्रशासन की जमकर तारीफ की और उनका आभार प्रकट किया।
विज्ञापन