फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   catch mobile theif in mumbai

पुलिस ने मुंबई से पकड़े शातिर ठग

Wed, 10 Feb 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश Updated Wed, 10 Feb 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
catch mobile theif in mumbai

रायवाला थाना क्षेत्र में हरिद्वार के एक मोबाइल विक्रेता को झांसा देकर नौ कीमती मोबाइल लेकर फरार हुए शातिर ठगों को पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया है। पुलिस बुधवार को आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी। मोबाइल विक्रेता सुशांत सिंघल निवासी विकास कालोनी, निकट जमना पैलेस, हरिद्वार ने रायवाला थाने में बीती 28 जनवरी को दो शातिर ठगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया था।

विज्ञापन


छानबीन में जुटी पुलिस ने मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि तहकीकात के दौरान आरोपियों की लोकेशन महाराष्ट्र में मिली। रायवाला से रवाना पुलिस टीम ने बीती सात फरवरी को मुंबई से शातिर ठगों को धर दबोचा। कड़ी पूछताछ में उन्होंने जुर्म कबूला।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों की पहचान अनिल तुलसी राम निवासी शांतिनगर, मास्टरबाड़ी मड आइलैंड, मलाड बेस्ट, मुंबई और प्रमोद राम त्रिपाठी निवासी 204 साईं प्रिया अपार्टमेंट, जीवधनी क्रास रोड, विराट पूर्वी, मुंबई के रूप में कराई। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से ठगे गए नौ मोबाइल भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस टीम मंगलवार शाम आरोपियों को मुंबई से लेकर रायवाला पहुंची। बुधवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।


यह था मामला
हरिद्वार में वान्या इंटरप्राइजेज के नाम से मोबाइल शॉप संचालक सुशांत सिंघल को 28 जनवरी को फोन आया कि एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के लिए कुछ मोबाइल लेने हैं। शॉप में आने का समय नहीं है आप रायवाला आ जाओ। रायवाला पहुंचने पर उनकी मुलाकात दो लोगों से हुई।


उन्होंने नौ मोबाइल सेट पसंद किए और बोले इसे कंपनी में दिखाकर आते हैं, तब तक आप यहीं इंतजार करना। काफी देर बाद भी वे नहीं आए तो सुशांत को ठगी का अहसास हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed