फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Bled wife shot herself

बीवी को लहूलुहान कर खुद को मारी गोली

Sun, 04 Dec 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला/डोईवाला/देहरादून.
ब्यूरो /अमर उजाला/डोईवाला/देहरादून. Updated Sun, 04 Dec 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
Bled wife shot herself
हत्‍या - फोटो : Demo Pic

ससुराल जाकर पत्नी पर जानलेवा हमला करके उसे लहूलुहान करने के बाद युवक ने सिर पर गोली मारकर खुदकुशी कर ली। घायल महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। 2013 में प्रेम विवाह करने वाला यह जोड़ा दो साल पहले अलग हो गया था। शनिवार रात आरोपी ने ससुराल पहुंचकर इस वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने मौके से खुखरी और देसी तमंचे को कब्जे में ले लिया है। डोईवाला के केशव बस्ती निवासी भरत सिंह की बेटी भावना नौटियाल (27) ने शेरगढ़ माजरी ग्रांट निवासी बरियम उर्फ बबलू के साथ 2013 में प्रेम विवाह किया था। एक साल 2014 में मनमुटाव होने के कारण दोनों अलग हो गए थे।
विज्ञापन


तलाक के लिए उनका केस विचाराधीन है। शनिवार रात बबलू अपनी ससुराल पहुंचा। पत्नी से गाली-गलौज करते हुए बबलू ने उस पर खुखरी से प्रहार कर दिए। लहूलुहान हालत में भावना भागी तो बबलू ने उसे फिर पकड़ लिया, इसी बीच ससुर भरत सिंह बीच-बचाव करने आए तो आरोपी उन्हें धक्का देकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीख-पुकार मचने पर गांव वाले दौड़े तो आरोपी बबलू ने तमंचे से अपनी कनपटी पर गोली मार ली। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घायल भावना को नाजुक हालत में जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही मौके पर एसपी देहात श्वेता चौबे पहुंची। पुलिस ने बबलू के शव को कब्जे में लेने के साथ खुखरी और तमंचे को कब्जे में ले लिया।


आरोपी ने भावना के सिर और पेट पर प्रहार किए है। हमले में उसके हाथ की तीन उंगली भी कट गई है। बबलू योजनाबद्ध तरीके से ससुराल जाकर घटना को अंजाम दिया है।  
श्वेता चौबे, पुलिस अधीक्षक देहात।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed