फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Chowki Incharge does video graphy In accident Possible Areas

ऋषिकेश: दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में वीडियोग्राफी करें चौकी प्रभारी

Mon, 06 May 2019 08:47 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 06 May 2019 08:47 AM IST
विज्ञापन
Chowki Incharge does video graphy In accident Possible Areas
प्रतीकात्मक

कोतवाली क्षेत्रांतर्गत किसी भी क्षेत्र में दुर्घटना घटित होती है, तो इसके लिए संबंधित क्षेत्र के चौकी प्रभारी घटना क्षेत्र में जाकर वीडियोग्राफी करेंगे। यह बात रविवार को चौकी प्रभारियों, उप निरीक्षक, यातायात उप निरीक्षक व सिटी पेट्रोल यूनिट के एसआई के साथ हुई गोष्ठी के दौरान तय हुई। रविवार को कोतवाली परिसर में गोष्ठी का आयोजन किया गया। कोतवाल रितेश शाह ने सभी पुलिसकर्मियों को जरूरी दिशा निर्देश जारी किए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में चौकी प्रभारी स्वयं जाकर घटनास्थल की फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी करेंगे। इसके अलावा दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में डिवाइडर, साइन बोर्ड दो दिन के भीतर लगाएं। कोतवाल ने रात्रि अधिकारी को खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वाले भारी वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर अधिक दुर्घटनाएं होती हैं उन्हें चिह्नित करें। ऋषिकेश क्षेत्र में जंगलात बैरियर से सात मोड़ तक व टीएचडीसी से मंशा देवी तिराहे तक प्रतिदिन शाम के समय ड्यूटी लगाकर चेकिंग करें।
विज्ञापन


कोतवाल रितेश शाह ने कहा कि ऋषिकेश में नियुक्त सिटी पेट्रोल यूनिट को एक स्पीड रडारगन उपलब्ध कराई जाएगी। इससे हरिद्वार बाईपास व देहरादून रोड़ पर चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। कोतवाल ने सभी पुलिसकर्मियों से चारधाम यात्रा में आने वाले तीर्थ यात्रियों के साथ नम्रतापूर्वक व्यवहार करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed