फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   चिकित्सक पर तेजाब फेंकने वाला गिरफ्तार

चिकित्सक पर तेजाब फेंकने वाला गिरफ्तार

Sat, 29 Jun 2019 01:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
चिकित्सक पर तेजाब फेंकने वाला गिरफ्तार
प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला

ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। जौलीग्रांट अस्पताल में अध्ययनरत चिकित्सक पर तेजाब फेंकने वाले आरोपी शुभम सैनी निवासी सहारनपुर उत्तर प्रदेश को पुलिस ने 20 दिनों बाद डोईवाला के थानो क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। बृहस्पतिवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी आरोपी थानो क्षेत्र में घूम रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर जाकर उसे दबोच लिया। जौलीग्रांट पुलिस चौकी प्रभारी महावीर रावत ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ भी की जा रही है।

विज्ञापन


बीते आठ जून को जौलीग्रांट अस्पताल में मनोचिकित्सक में एमडी द्वितीय वर्ष के छात्र पर उसके कमरे में ही आरोपी ने तेजाब फेंक दिया था। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते आरोपी ने घटना को अंजाम दिया। तेजाब हमले से गंभीर घायल हुए डॉक्टर का जौलीग्रांट अस्पताल में उपचार किया गया। आरोपी शुभम सैनी के खिलाफ पीड़ित डॉक्टर के पिता की तहरीर पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया था। कोतवाल और जौलीग्रांट पुलिस के अलावा एसओजी की टीम भी आरोपी शुभम को पकड़ने के लिए पिछले 20 दिनों से यूपी के तमाम क्षेत्रों में दबिश दे रही थी। शातिर शुभम ने अपना मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ कर रखा था। जिससे उसकी लोकेशन नहीं मिल पा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed