फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   राजस्व को चूना लगा रहे खनन माफिया

राजस्व को चूना लगा रहे खनन माफिया

Thu, 23 May 2019 01:40 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
राजस्व को चूना लगा रहे खनन माफिया
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

प्रतिबंध के बावजूद चंद्रभागा नदी में अवैध खनन धड़ल्ले से हो रहा है। खनन माफिया बड़ी मात्रा में खनन भरकर राजस्व को चूना लगा रहे हैं। वहीं, वन विभाग मूकदर्शक बना हुआ है।
बता दें, राज्य सरकार ने चंद्रभागा नदी में खनन पर रोक लगा रखी है। इसके बावजूद खनन माफिया यहां सक्रिय हैं। तड़के सुबह ही खनन शुरू हो जाता है और देर रात तक रेत और पत्थर से लदीं ट्रैक्टर-ट्रालियां दौड़ती रहती हैं। खनन कार्य में बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाओं को लगाया जाता है। खनन माफिया इन्हीं महिलाओं की मदद से नदी से रेत, पत्थर निकालते हैं। महिलाओं के साथ खच्चर रखने वाले लोग भी खनन में जुटे रहते हैं। यात्रा बस स्टैंड के पुल के पास बड़ी संख्या में खच्चर खनन सामग्री ढोते हुए देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन

---
चंद्रभागा नदी में अवैध खनन करने वालों पर समय-समय पर कार्रवाई की जाती है। बीते कुछ समय से चंद्रभागा में अवैध रूप से खनन करने वालों में महिलाओं की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। खनन माफिया के द्वारा इन्हें शह दी जाती है। जल्द ही अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-आरपीएस नेगी, रेंज अधिकारी ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed