फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   फिरौती मांगने वाले युवक के खिलाफ मुकदमा

फिरौती मांगने वाले युवक के खिलाफ मुकदमा

Sun, 06 Jan 2019 02:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jan 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
फिरौती मांगने वाले युवक के खिलाफ मुकदमा
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। कैफे संचालक को ब्लैकमेल कर फिरौती मांगने के आरोप में मुनिकीरेती पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी खुद को पुलिस का आदमी बताकर कैफे बंद करने की धमकी दे रहा था। शनिवार को शक्ति त्यागी पुत्र सुधीर त्यागी निवासी कनखल हरिद्वार ने थाना मुनिकीरेती में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि एक माह पूर्व उन्होंने लक्ष्मणझूला क्षेत्र में कैफे खोला। ईश्वर शुक्ला नाम के एक शख्स ने उनसे 40 हजार रुपये की फिरौती मांगी है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि ईश्वर शुक्ला खुद को पुलिस का खास आदमी बता रहा था। साथ ही पुलिस के साथ मिलकर कैफे को बंद कराने की धमकी भी दे रहा था। थानाध्यक्ष आरके सकलानी ने बताया कि शक्ति त्यागी की तहरीर के आधार पर ईश्वर शुक्ला निवासी मुनिकीरेती पर ब्लैकमेलिंग, फिरौती, भय दिखाने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद ही उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed