फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   एटीएम कार्ड क्लोनिंग कर खाते से उड़ाए 44 हजार रुपये

एटीएम कार्ड क्लोनिंग कर खाते से उड़ाए 44 हजार रुपये

Sun, 30 Dec 2018 03:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2018 03:27 AM IST
विज्ञापन
एटीएम कार्ड क्लोनिंग कर खाते से उड़ाए 44 हजार रुपये
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेेश
विज्ञापन

आईडीपीएल सिटी गेट से आगे एसबीआई के एटीएम में शातिरों ने एटीएम कार्ड की क्लोनिंग कर महिला के खाते से 44 हजार रुपये उड़ा दिए। मोबाइल पर नकदी निकालने का संदेश देख महिला के होश उड़ गए, जब वह पता करने के लिए बैंक पहुंची तो वहां पता चला कि उनके खाते से रुपये निकल चुके हैं। पीड़ित महिला भागीरथी पत्नी किशन चंद रमोला, निवासी गली नंबर 3, सुमन विहार ने मामले की तहरीर कोतवाली थाने में दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
महिला भागीरथी ने बताया कि 27 दिसंबर को वह आईडीपीएल सिटी गेट से आगे एसबीआई के एटीएम में पैसे निकालने गई थी। जिस समय वह एटीएम से पैसा निकालने की कोशिश कर रही थीं उसी दौरान एक युवती आयी और उसने पैसे निकालने में उसकी मदद करने को कहा। मदद के नाम पर भागीरथी युवती पर भरोसा कर बैठीं और एटीएम उसके हाथ में सौंप दिया। युवती ने दो बार रुपये निकालने का प्रयास किया, लेकिन पैसे नहीं निकले।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि युवती कार्ड वापस देकर बूथ के बाहर खड़े कार सवार साथी युवक के साथ चली गई। इसके बाद महिला भी घर आ गई। कुछ देर बाद मोबाइल पर खाते से 44 हजार रुपये निकलने का संदेश आया तो उसके होश उड़ गए। आनन-फानन में वह बैंक पहुंची। जानकारी लेने पर बैंक कर्मियों ने बताया कि उनके खाते से रुपये निकाले जा चुके हैं। बैंक कर्मी भी ये जानकारी नहीं दे पाए कि उक्त पैसे किस एटीएम से निकाले गए हैं। इसके बाद ठगी की शिकार हुई महिला शनिवार को कोतवाली पहुंची और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उपनिरीक्षक आरएस कपरुवाण ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। संबंधित एटीएम कक्ष की सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एटीएम को सीज करेगी पुलिस
कोतवाली पुलिस ने कई बार एटीएम पर सुरक्षाकर्मी की तैनाती करने के निर्देश दिए हैं, इसके बावजूद भी कई एटीएम ऐसे हैं, जहां पर सुरक्षाकर्मी तैनात नहीं हैं। इन्हीं एटीएम को आरोपी अपना निशाना बनाते हैं। आईडीपीएल सिटी गेट के सामने जिस एटीएम बूथ में महिला के साथ ठगी हुई उसमें भी गार्ड की तैनाती नहीं थी। यही वजह रही कि एक साथ दो लोग बूथ में घुसे और ठगी को आसानी से अंजाम दे दिया। एसआई आरएस कपरुवाण का कहना है कि एसबीआई के जिस एटीएम बूथ में ठगी हुई है उसे सीज किया जाएगा क्योंकि उसमें भी गार्ड तैनात नहीं किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed