फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   दो कारों की भिड़ंत में बैंक कर्मचारी की मौत

दो कारों की भिड़ंत में बैंक कर्मचारी की मौत

Fri, 21 Dec 2018 02:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 21 Dec 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
दो कारों की भिड़ंत में बैंक कर्मचारी की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। लच्छीवाला मिस्सरवाला हाईवे पर दो कारों की भिड़ंत में बैंक कर्मचारी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पशु को बचाने के चलते यह हादसा हुआ है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक योगेंद्र सिंह गुसांई ने बताया कि बैंक कर्मचारी कपिल मल्होत्रा 50 पुत्र परमानंद मल्होत्रा निवासी गोविंदगढ़ देहरादून अपनी कार से देहरादून से जौलीग्रांट अस्पताल जा रहे थे। कपिल कार खुद ही चला रहे थे, जबकि पीछे वाली सीट पर उनके परिजन बैठे थे।
विज्ञापन

लच्छीवाला मिस्सरवाला हाईवे पर अचानक एक पशु को बचाने की कोशिश में कार अनियंत्रित हो गई और विपरीत दिशा की ओर से आ रही एक कार से टकरा गई। हादसे में कपिल को गंभीर चोटें आई। हादसे के बाद अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस के सहयोग से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने कपिल को मृत घोषित कर दिया। एसएसआई ने बताया कि मृतक कपिल बैंक ऑफ बड़ौदा किशननगर में कार्यरत थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed