{"_id":"5c2e734ebdec225700509373","slug":"121546548046-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनमाना किराया वसूलने पर 10 आटो का चालान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मनमाना किराया वसूलने पर 10 आटो का चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। यात्रियों से निर्धारित दरों से ज्यादा किराया वसूलने पर एआरटीओ ने दस ऑटो का चालान कर दिया। एआरटीओ डॉ. अनीता चमोला ने बताया कि अभियान के तहत नगर के कई हिस्सों में औचक निरीक्षण किया गया। सबसे पहले नटराज चौक मार्ग और लक्ष्मणझूला मार्ग पर संचालित ऑटो का निरीक्षण किया। इस दौरान कई ऑटो किराया सूची चस्पा न करने के दोषी पाए गए। इसके अलावा कई ऑटो चालक यात्रियों से मनमाना किराया वसूलते मिले। मौके पर एआरटीओ ने सवारियों से भी पूछताछ की। अनियमितता पाए जाने पर कुल दस ऑटो का मौके पर ही चालान किया गया।
अभियान के दूसरे चरण में प्रवर्तन दल के साथ एआरटीओ ने गुमानीवाला, नेपालीफार्म, लालतप्पड़ क्षेत्र में निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान कुल 30 वाहनों का चालान किया गया। एआरटीओ के मुताबिक 30 वाहन ऐसे पाए गए जिनके जरूरी दस्तावेज नहीं थे। इन वाहनों का भी चालान किया गया है। इसके अलावा तीन वाहन ऐसे भी मिले जिनके फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं थे। इन वाहनों को सीज कर दिया गया है।