फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   पॉलिसी के नाम पर ठगने वाला गिरफ्तार

पॉलिसी के नाम पर ठगने वाला गिरफ्तार

Wed, 02 Jan 2019 02:10 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
पॉलिसी के नाम पर ठगने वाला गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला। ऋषिकेश। थाना रानीपोखरी ने वर्ष 2014 से लगातार पॉलिसी के नाम ठगी करने वाले सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। रानीपोखरी थाना एसआई पीडी भट्ट ने बताया कि बीती 18 नंवबर को अनिल सिंधवाल निवासी दांडी रानीपोखरी ने तहरीर दी थी कि आकांक्षा मल्होत्रा के नाम से एक महिला का फोन आया था। उसने पॉलिसी कराने की बात कही थी। महिला के झांसे में आकर उन्होंने लाखों रुपये महिला की ओर से दिए गए अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए। बाद में जब ठगी की आशंका होने पर उन्होंने पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन

पीडी भट्ट ने बताया कि आरोपी की तलाश में टीम के साथ देहरादून से नोएडा, दिल्ली, एनसीआर क्षेत्रों में दबिश दी गई। एसओजी टीम की मदद से खाताधारक का नाम पता चला। साथ ही उसके तीन अकाउंट जिसमें लाखों रुपये का ट्रांसफर किया गया किया गया था, खातों को फ्रीज कर दिया गया है। खाता धारक की पहचान महेश लाल पुत्र विजय लाल निवासी फटगली, बमराड़ी जिला बागेश्वर हाल निवासी सेक्टर-51 होशियारपुर, नोएडा जिला गौतमबुद्ध नगर यूपी के रूप में हुई। आरोपी को अल्मोड़ा से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed