फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Corporation forgot the honor of Shaheed-e-Azam

निगम भूला शहीद-ए-आजम का सम्मान

Fri, 16 Jul 2021 01:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Corporation forgot the honor of Shaheed-e-Azam
ऋषिकेश। सरकारी विभागों को केवल खास अवसरों पर ही देश के लिए अपना बलिदान देने वाले शहीदों की याद आती है। वीरों की जयंती, शहादत,15 अगस्त और 26 जनवरी पर ही वीरों की प्रतिमाओं की सुध ली जाती है। लेकिन नगर निगम परिसर में तो शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा पूरे साल भर शहर की गंदगी उठाने वाले कूड़ा वाहनों से घिरी रहती है।
विज्ञापन

नगर निगम परिसर में शायद ही कोई अधिकारी या कर्मचारी प्रतिमा की तरफ झांकने की जहमत उठाता होगा। केवल साल में केवल चार मौकों पर नगर निगम के अधिकारी और शहरवासी शहीद भगत सिंह को याद करते हैं। इन खास अवसरों पर प्रतिमा की सफाई कर माल्यार्पण किया जाता है। वीर शहीद भगत सिंह अमर रहे के नारे भी लगाए जाते हैं। इसके बाद पूरे साल प्रतिमा को रोजाना कूड़ा वाहनों के बीच छोड़कर वीर शहीद के सम्मान को तार तार किया जाता है। रोज सफाई कार्य समाप्त होने के बाद प्रतिमा के चारों ओर कूड़ा वाहनों को खड़ा कर दिया जाता है। हैरानी की बात यह है कि मेयर और जिम्मेदार अधिकारी का भी ध्यान कभी इस ओर नहीं गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed