{"_id":"61e31b31fa05a77bd97f0991","slug":"corona-infected-148-people-including-71-tourists-rishikesh-news-drn4017466130","type":"story","status":"publish","title_hn":"71 पर्यटकों समेत 148 लोग कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
71 पर्यटकों समेत 148 लोग कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
12 एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में वरिष्ठ नागरिक को बूस्टर डोज लगाता स्वास्थ्यकर्मी।
- फोटो : RISHIKESH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसपीएस राजकीय चिकित्सालय, मुनिकीरेती और यमकेश्वर ब्लॉक में 71 पर्यटकोंसमेत 148 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ने से शासन-प्रशासन में हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से संक्रमित मरीजों को आइसोलेट करने की प्रक्रिया चल रही है। इसके अलावा शनिवार को 974 लोगों की कोरोना जांच की गई।
एसपीएस राजकीय चिकित्सालय के कोविड पर्यवेक्षक एसएस यादव ने बताया कि सरकारी अस्पताल में 272 लोगों की कोरोना जांच की गई। बीती कोरोना जांच रिपोर्ट में शनिवार को 59 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। उधर फकोट ब्लॉक के नोडल अधिकारी डॉ. जगदीशचंद जोशी ने बताया कि शनिवार को मुनिकीरेती क्षेत्र में 54 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें गुजरात (अहमदाबाद) के 41 यात्री भी शामिल हैं। इसके अलावा मुनिकीरेती क्षेत्र में 252 लोगों की कोरोना जांच की गई। यमकेश्वर ब्लॉक के नोडल अधिकारी डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि लक्ष्मणझूला क्षेत्र में 35 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें 30 पर्यटक और पांच स्थानीय लोग शामिल हैं। इसके अलावा लक्ष्मणझूला क्षेत्र में 450 लोगों की कोरोना जांच की गई।
एसपीएस राजकीय चिकित्सालय और संत निरंकारी भवन में 108, राजीवग्राम ढालवाला मुनिकीरेती में 300 और लक्ष्मणझूला क्षेत्र में 32 लोगों को बूस्टर डोज लगाई गई।