फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Convoy service will run daily from 6 pm to 9 pm

छह बजे से रात नौ बजे तक चलती रही कानवाई

Sun, 01 Nov 2020 01:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Convoy service will run daily from 6 pm to 9 pm
ऋषिकेश। देहरादून रोड पर शुक्रवार को हाथियों का झुंड आने के बाद शनिवार से वन विभाग की ओर से कानवॉय शुरु कर दी गई है। अब कानवाई सेवा प्रतिदिन शाम छह बने रात नौ बजे तक चलती रहेगी। कानवाई शुरु होने से दोपहिया वाहन सवारों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

वन विभाग की ओर से देहरादून रोड पर वन विभाग की चेक पोस्ट से वीरपुर बड़कोट तक कानवाई सेवा शुरु कर दी गई है। वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र सिंह रावत ने कहा कि कानवाई सेवा दोनों तरफ से संचालित की जाएगी। हर 20 मिनट आधा घंटे के बाद वाहनों को छोड़ा गया। यह सिलसिला रात नौ बजे तक चलता रहा। उन्होंने कहा कि सर्दियों में ज्यादा खतरा दोपहिया वाहन सवारों के लिए होता है। कानवाई सेवा शुरु होने के बाद दोपहिया वाहन चालक आसानी से अपने मुकाम तक पहुंच जाएगा।
विज्ञापन

हाथी आने पर यहां करें संपर्क--
वन विभाग की ओर देहरादून रोड पर हाथी आने की दशा में हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि हाथी आने की दशा में राहगीर अपने मोबाइल से हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर सकता है। विभाग की ओर से तुरंत ही हाथियों के झुंड को जंगल में खदेड़ा जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से टीम तैयार की गई है। हेल्पलाइन नंबर- 9412147167, 9045847144
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed