फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Congressmen burnt effigy of BJP government in protest against inflation

महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने फूंका भाजपा सरकार का पुतला

Tue, 12 Jul 2022 12:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Congressmen burnt effigy of BJP government in protest against inflation
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा के आह्वान पर नगर कांग्रेस कमेटी ढालवाला मुनि की रेती के कार्यकर्ताओं ने चौदह बीघा में महंगाई के विरोध में भाजपा सरकार का पुतला फूंका। महंगाई पर लगाम न लगने पर कांग्रेसियों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सोमवार को जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल के नेतृत्व में कांग्रेसी चौदहबीघा पुल पर एकत्रित हुए। गुस्साए कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आक्रोश जताया। इस दौरान कांग्रेसियों ने महंगाई के विरोध में भाजपा सरकार का पुतला फूंका। कांग्रेसियों ने कहा कि देश में भाजपा सरकार महंगाई को लगातार बढ़ा रही है। जिससे जनता त्रस्त है। रसोई गैस सिलिंडर 1100 रुपये प्रति सिलेंडर पहुंचा दिया है। पेट्रोल, डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम सबसे निचले स्तर पर हैं। उन्होंने कहा कि जन विरोधी भाजपा सरकार ने आम जनता की महंगाई से कमर तोड़ दी है।
विज्ञापन

इस मौके पर जगमोहन भंडारी, सरस्वती जोशी, महावीर खरोला, अजय रमोला, दिनेश, शुभम भट्ट, सर्वेंद्र कंडियाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed