{"_id":"2e442326bace2e5e0211d725c89cbac6","slug":"computer-damage-is-three-month-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन माह से ठीक नहीं कराए कंप्यूटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन माह से ठीक नहीं कराए कंप्यूटर
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
Updated Tue, 22 Dec 2015 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका परिसर में स्थित विद्युत उपखंड कार्यालय प्रथम और द्वितीय में पिछले तीन महीने से कंप्यूटर खराब पड़े हैं। नतीजतन ऑनलाइन कार्य विद्युत बिलों का भुगतान, बिलों में संसोधन, नए कनेक्शन आदि कार्य प्रभावित हो रहे हैं, जिसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
हद की बात यह कि विभागीय अधिकारियों के चेताने के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही। सोमवार को जनसरोकार मोर्चा के संयोजक रामकृपाल गौतम के नेतृत्व में हरिद्वार रोड स्थित विद्युत वितरण उपखंड कार्यालय पहुंचे उपभोक्ताओं ने उपखंड अधिकारी का घेराव कर खूब खरी-खोटी सुनाई।
विज्ञापन
बताया कि पखवाड़ाभर पहले शैल विहार स्थित बिजली दफ्तर में अधिशासी अभियंता को भी समस्या से अवगत कराया था लेकिन कंप्यूटर अभी तक ठीक नहीं हो सके। बताया कि राज्य सरकार ने जनसुविधाओं के बाबत सेवा का अधिकार प्रदेश के सभी विभागों में लागू किया है।
विज्ञापन
नियामक आयोग ने भी जनसुविधाओं के लिए नियम बनाए हैं, लेकिन विद्युत उपखंड कार्यालय में इसका अनुपालन नहीं हो रहा। मीटर रीडर पर समय से रीडिंग नहीं लेने का भी आरोप लगाया। उपखंड अधिकारी नगर राजीव कुमार ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मौके पर मंगल मंडल, महादेव दास, ऋषि जायसवाल, राजेश गुप्ता, दिलीप गुप्ता, प्रेम सिंह मौजूद थे।