फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   CMS on leave, health system derailed

सीएमएस छुट्टी पर, पटरी से उतरी स्वास्थ्य व्यवस्था

Thu, 02 Dec 2021 12:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
CMS on leave, health system derailed
22 एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में स्त्री रोग ओपीडी में मौजूद नही महिला चिकित्सक। - फोटो : RISHIKESH
राजकीय एसपीएस चिकित्सालय के सीएएमएस के छुुट्टी पर जाते ही अस्पताल के चिकित्सक और स्टाफ बेलगाम हो गया है। अस्पताल की ओपीडी का निर्धारित समय नौ बजे है, लेकिन कई चिकित्सक और स्टाफ दस बजे ओपीडी में पहुंच रहे हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग से अनुबंधित चंदन पैथोलॉजी लैब में 10.30 बजे के बाद मरीजों के सैंपल नहीं ले रहे हैं। यही नहीं अस्पताल के जांच केंद्र में सुबह 9.20 बजे के बाद ओपीडी में आने वाले मरीजों के कोरोना जांच भी नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

राजकीय एसपीएस चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. विजयेश भारद्वाज बीते दो दिनों से अवकाश पर हैं। सीएमएस के छुट्टी पर जाने के बाद अस्पताल की व्यवस्थाएं चरमरा गई है। अस्पताल में आने वाले मरीजों के लिए नियमानुसार कोरोना जांच कराना अनिवार्य है। लेकिन बुधवार को जांच केंद्र के कर्मचारी सुबह 9.20 मिनट पर ही अपना सामान समेट कर गायब हो गए। यहीं नहीं गर्भवती महिलाएं महिला एवं प्रसूति रोग ओपीडी में सुबह नौ बजे से चिकित्सकों का इंतजार कर रही थी। कहने के लिए अस्पताल चार महिला और प्रसूति रोग विशेषज्ञ हैं। पर ओपीडी में एक भी महिला चिकित्सक नहीं बैठी थी। सुबह करीब 9.54 पर स्त्री और प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. उषा अरुण ओपीडी में पहुंची, जिसके बाद उन्होंने गर्भवती महिलाओं और प्रसूताओं को देखना शुरू किया। अन्य चिकित्सक 10 बजे के बाद ओपीडी कक्ष में दाखिल हुए। उधर जब चिकित्सकों को दिखाने के बाद मरीज जब सुबह 10.30 बजे स्वास्थ्य विभाग से अनुबंधित चंदन पैथोलॉजी में पहुंचे तो कर्मचारियों ने सैंपल लेने से साफ मना कर दिया। कई मरीजों ने इमरजेंसी का हवाला दिया तो कुछ के सैंपल लिए गए।
विज्ञापन

पर्चा बनाने के भी पैसे दे रही गर्भवती
ऋषिकेश। स्वास्थ्य विभाग सरकारी अस्पताल में सभी गर्भवती महिलाओं को निशुल्क सुविधाएं उपलब्ध कराने का दावा करता है। अस्पताल में महिलाओं को निशुल्क सुविधाओं को लेकर जागरुक करने के लिए बकायदा एक बोर्ड भी लगाया गया है। लेकिन एसपीएस राजकीय अस्पताल में विभागीय आदेशों की अनदेखी की जा रही है। अस्पताल में गर्भवती महिलाओं से पर्चा बनाने के लिए सामान्य लोगों के लिए निर्धारित 28 रुपये का शुल्क लिया जा रहा है। वहीं जानकारी के आभाव में गर्भवती महिलाएं भी शुल्क दे रही हैं। ऋषिकेश तहसील क्षेत्र निवासी गर्भवती भागेश्वरी ने बताया कि उनसे पर्चा बनाने के लिए 28 रुपये लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला संज्ञान में नहीं है। कई बार चिकित्सक वार्डों का राउंड लेते हैं। ऐसे में हो सकता है चिकित्सक ओपीडी कक्ष नहीं मिले होंगे। 10.30 के बजे के बाद लैब में सैंपल न लेने और गर्भवती महिलाओं से पर्चे के लिए निर्धारित शुल्क लेने के मामले को दिखवाया जा रहा है।
-डॉ. उत्तत खरोला, प्रभारी सीएमएस, राजकीय एसपीएस अस्पताल, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed