25 अगस्त को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का ऋषिकेश पहुंचने का प्रस्तावित कार्यक्रम है। सोमवार को बैराज स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की। उन्होंने कहा कि राजकीय ऑटोनॉमस महाविद्यालय परिसर में श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय का कैंपस स्थापित करने, क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न मोटर मार्गों, पेयजल योजना, विद्युत सुदृढ़ीकरण, नमामि गंगे योजना सहित अन्य विकास योजनाएं स्वीकृत करने पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व उच्च शिक्षामंत्री डॉ. धन सिंह रावत का आभार व्यक्त किया जाएगा।
इस अवसर पर प्रदीप धस्माना, पंकज शर्मा, अजय गुप्ता, पार्षद शिव कुमार गौतम, रीना शर्मा, जयेश राणा, वीरेंद्र रमोला, विजेंद्र मोगा, लव कांबोज, शौकत अली, सुंदरी कंडवाल, रामरतन रतूड़ी, विवेक गोस्वामी, राजू शर्मा, वीणा देवी, राजवीर रावत, राजेश व्यास, अशोक पासवान, मनीष मनवाल, गौरव कौशिक, ऋषिकांत गुप्ता, संजीव चौहान, रजनीश शर्मा, राजेश जुगलान, सुमित पंवार, कविता शाह, अनीता तिवाडी, उषा जोशी, कमला नेगी, मनोज ध्यानी, जगदंबा सेमवाल, रमेशचंद शर्मा, अरुण बडोनी आदि मौजूद रहे।