{"_id":"61a7c030bbc403580e1dfd9f","slug":"checking-is-not-being-done-at-the-check-post-rishikesh-news-drn3976018193","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेक पोस्ट पर नहीं हो रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेक पोस्ट पर नहीं हो रही जांच
विज्ञापन
02 तपोवन पुलिस चौकी के समीप चेकपोस्ट पर नही हो रही कोरोना की जांच।
- फोटो : RISHIKESH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीर्थनगरी में कोरोना संक्रमण ने दोबारा दस्तक दे दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वास्थ्य विभाग को केंद्रों और चेक पोस्ट पर कोरोना जांच बढ़ाने के आदेश दिए थे। लेकिन रायवाला, कैलास गेट, भद्रकाली, तपोवन, ढालवाला स्थित चेक पोस्टों पर अब तक बाहर से आने वाले यात्रियों की कोविड रिपोर्ट की जांच और रैंडम एंटीजन टेस्ट शुरू नहीं हुए हैं।
ऋषिकेश में कोरोना संक्रमित मिलने शुरू हो गए है। स्वर्गाश्रम, लक्ष्मणझूला, मुनिकीरेती, तपोवन में रोजाना सैकड़ों पर्यटक सैर सपाटे के लिए पहुंच रहे हैं। मौजूदा हाल यह है कि रायवाला, कैलास गेट, भद्रकाली, तपोवन, ढालवाला स्थित चेक पोस्टों पर पर्यटकों की कोविड रिपोर्ट की जांच नहीं की जा रही है। यही नहीं रैंडम एंटीजन टेस्ट का काम भी ठप्प पड़ा है। ऐसे में चेक पोस्टों से यात्रियों के बेरोकटोक आवागमन से संक्रमण के फैलने का खतरा बढ़ गया है।
- दोपहर 12.14
तपोवन चेक पोस्ट पर सन्नाटा पसरा रहा। आसपास पूछताछ पर पता चला कि यहां कई दिनों से कोविड रिपोर्ट की जांच और रैंडम एंटीजन टेस्ट नहीं हो रहा है।
- दोपहर 12.27
भद्रकाली चेक पोस्ट पर तपोवन जैसा हाल था। चेक पोस्ट बंद पड़ा था। चेक पोस्ट पर स्वास्थ्य विभाग का कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था।
- दोपहर 1.00 बजे
- रायवाला चेक पोस्ट पर स्वास्थ्य विभाग को कोई भी कर्मचारी तैनात नहीं था। बाहर से आने यात्री वाहन चेक पोस्ट से बेरोकटोक निकल रहे थे।
सीएमओ की ओर से चेक पोस्ट पर रैंडम एंटीजन जांच का कोई लिखित आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। जैसे ही प्राप्त होगा टीम को चेक पोस्ट पर तैनात कर दिया जाएगा।
डॉ.जगदीशचंद जोशी, कोविड नोडल अधिकारी, फकोट