फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Charging stations will be built in the city

Rishikesh News: शहर में बिछेगा चार्जिंग स्टेशनों का जाल, नए बस स्टॉप बनेंगे

Wed, 07 Jan 2026 01:51 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Wed, 07 Jan 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Charging stations will be built in the city
प्रदूषण मुक्त यातायात की दिशा में नगर निगम ने एक बड़ा कदम उठाया है। 2026 में इलेक्ट्रिक वाहन चालकों को अब चार्जिंग की चिंता नहीं सताएगी, क्योंकि शहर के 10 अलग-अलग हिस्सों में चार्जिंग स्टेशन तैयार किए जा रहे हैं। साथ ही, बेहतर कनेक्टिविटी के लिए नए बस स्टॉप बनाने की योजना पर भी मुहर लग गई है।
विज्ञापन


इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अब नगर निगम प्रशासन क्षेत्र में लगभग 10 स्थानों पर ईवी चार्जिंग स्टेशन लगवाने जा रहा है। इससे वाहन चालकों को बैटरी खत्म होने की चिंता से छुटकारा मिल जाएगा और रास्ते में वाहन चार्जिंग हो जाएगा।
विज्ञापन




शहर में लगभग 10 स्थानों पर ईवी चार्जिंग स्टेशन बनाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इसके लिए निविदा जारी कर दी गई है। इन चार्जिंग स्टेशनों को पीपीपी मोड पर चलाया जाएगा। इन स्टेशन पर जो भी वाहन की चार्जिंग से आय होगी उसमें से कुछ हिस्सा ठेकेदार कंपनी निगम को देगी। स्टेशन पर इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग की रेट लिस्ट होगी उसके मुताबिक ही वाहन चालक से चार्जिंग शुल्क वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


---



इन स्थानों पर बनेंगे ईवी चार्जिंग सेंटर...

1. बाला जी बगीचा देहरादून रोड



2. इंद्रमणि बडोनी चौक, पेट्रोल पंप के समीप

3. योगनगरी रेलवे स्टेशन के बाहर



4. मंशा देवी शहीद स्मारक के निकट

5. बस स्टॉप वीरभद्र तिराहा



6. निकट एम्स गेट संख्या एक के आगे

7. पीजी काॅलेज गेट के सामने



8. पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के सामने

9. एम्स गेट के समीप सिंचाई गेट के सामने



10. एम्स रोड काली कमली धर्मशाला के बाहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed