फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Chardham Yatra pilgrims hike

चारधाम यात्रा को श्रद्धालुओं में बढ़ोतरी

Mon, 19 Sep 2016 12:49 AM IST
rishikesh
rishikesh Updated Mon, 19 Sep 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
Chardham Yatra pilgrims hike
तर्पण - फोटो : amar ujala

श्राद्ध पक्ष में पितृ तर्पण देने के उद्देश्य से बदरीनाथ जाने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। जिससे दो महीने से मंद पड़ी चारधाम यात्रा ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। चारधाम के लिए प्रतिदिन तीर्थयात्री तीर्थनगरी से रवाना हो रहे हैं, इनमें सबसे ज्यादा संख्या बदरीनाथ धाम जाने वालों की है। 

विज्ञापन


यात्रा प्रशासन संगठन के मुताबिक पिछले तीन दिन में छह हजार से अधिक तीर्थयात्री देवधामों के दर्शन कर चुके हैं, इनमें आधे से अधिक श्रद्धालु बदरीनाथ पहुंच रहे हैं। हालांकि छह सितंबर से चारधाम यात्रा के लिए आंध्रा प्रदेश, तमिलनाडू, केरल, महाराष्ट्र और उड़ीसा से तीर्थयात्रियों की आमद देवधामों के दर्शन के लिए शुरू हो गई है। इनमें से अधिकांश यात्री पितृ तर्पण और पिंडदान के लिए तीर्थो का रुख कर रहे हैं। बरसात बंद होने से भी तीर्थयात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है। जुलाई और अगस्त में सुन्न पड़े चारधाम यात्रा बस ट्रांजिट कंपाउंड में अब फिर से सुबह तीर्थयात्रियों की रौनक बढ़ गई है।
विज्ञापन


फोटोमीट्रिक केंद्र में बढ़ी भीड़
बीटीसी परिसर में स्थित फोटोमीट्रिक पंजीकरण केंद्र में भी सप्ताहभर से सुबह से दोपहर तक पंजीकरण के लिए तीर्थयात्रियों की भीड़ उमड़ रही है। यात्री पंजीकरण के बाद केंद्र से एक्सेस कार्ड प्राप्त कर देवधामों की ओर रवाना हो रहे हैं। त्रिलोक सिक्योरिटी कंपनी के प्रबंधक प्रेमअनंत ने बताया कि सप्ताहभर से प्रतिदिन दो हजार से अधिक यात्री पंजीकरण करा रहे हैं। अब तक पंजीकरण कराने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या पांच लाख के पार पहुंच चुकी है। जबकि पिछले साल पूरे यात्रा सीजन में चार लाख यात्रियों ने फोटोमीट्रिक पंजीकरण कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेमकुंड धाम के लिए भी बढ़े श्रद्घालु
सिखों के पवित्र धाम हेमकुंड साहिब के लिए भी यात्रियों की संख्या में वृद्धि हुई है। धाम को संगत प्रवाह निरंतर जारी है। पंजाब, हरियाणा आदि प्रदेशों से सिखयात्री धाम के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। करीब प्रतिदिन पांच सौ से अधिक यात्री फोटोमीट्रिक पंजीकरण करा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed