फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   chardhaam yatra registration in bright sunshine,

घंटों धूप में खड़े होकर कराना पड़ रहा पंजीकरण

Wed, 10 May 2017 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ऋषिकेश।
अमर उजाला ब्यूरो/ऋषिकेश। Updated Wed, 10 May 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
chardhaam yatra registration in bright sunshine,
संयुक्त यात्रा बस ट्रांजिट कंपाउंड में चटख धूप में खुले आसमान के नीचे घंटों खड़े होकर फोटोमीट्रिक पंजीकरण कराने को विवश हैं तीर्थयात्री। - फोटो : amarujala
राज्य सरकार बिना धेला खर्च किए उत्तराखंड में पर्यटन विकास और चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की आमद बढ़ाने के कांसेप्ट पर कार्य कर रही है। लाखों श्रद्धालुओं से जुड़ी इस यात्रा के प्रमुख केंद्र पर व्याप्त अव्यवस्थाएं इसकी तस्दीक करती हैं।
विज्ञापन


तीर्थनगरी स्थित चारधाम यात्रा बस ट्रांजिट कंपाउंड में चारधाम के दर्शन को जाने वाले विभिन्न प्रांतों के श्रद्धालुओं, तीर्थयात्रियों को खुले आसमान के नीचे बायोमीट्रिक रजिस्ट्रेशन के लिए धूप में तपना पड़ रहा है। इनके लिए पक्की छत और पंखों की व्यवस्था तो दूर टेंट तक नहीं लगाया गया है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि यह वही स्थान है जहां पर बीते सप्ताह 27 अप्रैल को सूबे के मुखिया चारधाम यात्रा के उद्घाटन के अवसर पर यात्रा व्यवस्थाओं के दावे कर गए थे, लेकिन जमीनी हकीकत से रूबरू होना मुनासिब नहीं समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन


त्रिलोक सिक्योरिटी सर्विस कंपनी 2014 से चारधाम व हेमकुुंड यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं का निशुल्क पंजीकरण कर रही है। इसके लिए कंपनी ने उत्तराखंड में दो दर्जन स्थानों पर फोटोमीट्रिक रजिस्ट्रेशन के लिए अपना सेटअप स्थापित किया है। इसके लिए सरकार कंपनी को कोई आर्थिक सहायता नहीं देती। कंपनी को पंजीकरण के लिए जो कार्यालय दिया गया है, उसमें पंखे तक नहीं हैं। लिहाजा कर्मचारियों को भी पसीना बहाकर रजिस्ट्रेशन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed