फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Call to make Bharat Bandh a success

भारत बंद को सफल बनाने के लिए किसान मोर्चा ने कसी कमर

Thu, 16 Sep 2021 01:41 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
Call to make Bharat Bandh a success
डोईवाला में भारत बंद को लेकर प्रदर्शन करते स्थानीय किसान । - फोटो : RISHIKESH
डोईवाला। 27 सितंबर को आहूत भारत बंद को सफल बनाने के लिए बुधवार को संयुक्त किसान मोर्चा ने बैठक कर तैयारियां शुरू कर दी। बैठक में तय किया गया कि भारत बंद को लेकर सभी से सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन

गन्ना समिति डोईवाला परिसर में संयुक्त किसान मोर्चा की आयोजित बैठक में किसान सभा के जिलाध्यक्ष दलजीत सिंह ने कहा कि अखिल भारतीय संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारत बंद को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई है। आजादी के नायक शहीद-ए -आजम भगत सिंह की जयंती के दिन 27 सितंबर को सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ भारत बंद रखा जाएगा। किसान सभा के प्रदेश महामंत्री गंगाधर नौटियाल ने कहा कि भारत बंद को सफल बनाने के लिए सभी किसानों को एकजुट होने का आह्वान किया। कहा कि केंद्र सरकार किसानों से टकराव की नीति अपना रही है। किसानों की उपेक्षा भाजपा सरकार को भारी पड़ेगा। किसान नेता गौरव चौधरी, संयुक्त सचिव याकूब अली, जाहिद अंजुम, उम्मेद वोरा, सुरेंद्र खालसा, गुरदीप सिंह और अश्वनी त्यागी आदि ने भारत बंद का समर्थन करते हुए कहा कि बंद में प्रत्येक वर्ग का सहयोग लिया जाएगा। व्यापारियों से बंद के दौरान अपने प्रतिष्ठान बंद रखने का अनुरोध किया जाएगा। बैठक में मोहित उनियाल, हाजी अमीर हसन, जसवंत सिंह, इंद्रजीत सिंह, बलविंदर सिंह, प्रियांशु सक्सेना, रविन्द्र, गुरचरण सिंह, हरविंदर सिंह, शुभम कांबोज, जसबीर सिंह, भजन सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed