{"_id":"579d09734f1c1bdd4121e76e","slug":"bus-will-not-shift","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं शिफ्ट होगा बस अड्डा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं शिफ्ट होगा बस अड्डा
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Sun, 31 Jul 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
bus
- फोटो : filephoto
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज बस अड्डा अब कार्यशाला में शिफ्ट नहीं होगा। बीटीसी परिसर से ही संचालित किया जाएगा। स्थानीय व्यापारियों और संयुक्त यात्रा रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति की मांग पर मुख्यमंत्री ने इस संबंध में परिवहन सचिव को बस अड्डा शिफ्ट न करने के निर्देश जारी किए है।
विज्ञापन
शुक्रवार को घनसाली के पूर्व विधायक भीमलाल आर्य, पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा और यात्रा व्यवस्था समिति के अध्यक्ष कुंवर सिंह रावत के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। रावत ने बताया कि सीएम ने सचिव परिवहन को रोडवेज बस अड्डे को यथावत बनाए रखने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
जिस पर स्थानीय व्यापारियों और रोटेशन सदस्यों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया। शिष्टमंडल में मनोज ध्यानी, संजय शास्त्री, कमल नयन जोशी, सुरेंद्र चौधरी, भूपाल सिंह नेगी, बलवीर सिंह रौतेला, नवीन चंद रमोला, भगवती प्रसाद रतूड़ी व भुवनेश्वर गोदियाल आदि शामिल थे। सहायक महाप्रबंधक नेतराम ने बताया कि वर्कशाप परिसर से बस अड्डा संचालन को अभी कुछ काम होना बाकी है। जिसमें करीब दो माह का समय लगेगा। उसके बाद बस अड्डा कार्यशाला से संचालित किया जाएगा। बाकी शासन से जो भी आदेश होगा, उसका पालन किया जाएगा।
विज्ञापन