{"_id":"6adca0814554eb5c640f7bb3","slug":"bus-service-from-dehradun-to-pokhara-via-beasghat-begins-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1040-148051-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: देहरादून से वाया ब्यासघाट होते हुए पोखड़ा तक बस सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: देहरादून से वाया ब्यासघाट होते हुए पोखड़ा तक बस सेवा शुरू
Sat, 24 Oct 2026 05:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sat, 24 Oct 2026 05:41 PM IST
विज्ञापन
देहरादून से वाया ब्यासघाट होते हुए पोखड़ा तक बस सेवा शुरू
- देहरादून से सुबह सात बजे चल रही बस, शाम चार बजे पोखड़ा पहुंची
- तीन साल से स्थानीय लोग कर रहे थे मांग ऋषिकेश। गढ़वाल मोटर्स ओनर्स यूनियन (जीएमओयू), कोटद्वार की ओर से देहरादून से वाया देवप्रयाग, ब्यासघाट और सतपुली होते हुए पोखड़ा तक बस सेवा शुरू कर दी गई है। शनिवार से शुरू हुई इस सेवा से पौड़ी जिले के करीब पांच विकासखंडों के लोगों को लाभ मिलेगा। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर इस रूट पर अतिरिक्त बसें भी संचालित की जाएंगी। जीएमओयू ने करीब एक माह पहले देहरादून से पर्वतीय क्षेत्रों के लिए बस सेवाएं शुरू की थीं। इसके तहत ज्योतिर्मठ, गोपेश्वर, ऊखीमठ, नागनाथ पोखरी, तिरपालीसैंण, बीरोंखाल और धुमाकोट रूट पर बसों का संचालन शुरू हो चुका था। हालांकि, देहरादून से देवप्रयाग, ब्यासघाट और सतपुली होते हुए पोखड़ा तक बस सेवा जीएमओयू कोटद्वार में अध्यक्ष पद के चुनाव के कारण अटकी हुई थी। अब समय सारिणी जारी होने के बाद इस रूट पर भी बस सेवा शुरू कर दी गई है।
यह रहेगा बस का समय
जीएमओयू की हिमगिरी एक्सप्रेस बस देहरादून से सुबह 7 बजे रवाना होगी। यह सुबह 9 बजे ऋषिकेश, 11 बजे देवप्रयाग, दोपहर 12 बजे ब्यासघाट (ब्यासचट्टी) और 12:45 बजे सतपुली पहुंचेगी। सतपुली से दोपहर 1 बजे रवाना होकर बस एकेश्वर और गवाणी होते हुए शाम 4 बजे पोखड़ा पहुंचेगी। बस रात पोखड़ा में रुकेगी। वापसी में अगले दिन सुबह 6 बजे पोखड़ा से रवाना होकर दोपहर 1 बजे ऋषिकेश और दोपहर 3 बजे देहरादून पहुंचेगी। इस बस सेवा से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
-- -- -- -- -- -- --
कोट-
देहरादून से वाया देवप्रयाग ब्यासघाट होते हुए पोखड़ा तक बस सेवा शुरू कर दी है। इस बस सेवा शुरु होने से पौड़ी जिले के करीब पांच विकासखंड के लोगों को लाभ मिलेगा। यदि इस रूट पर यात्रियों का दबाव होता है तो इस रूट से अन्य स्थानों के लिए बस सेवा चलाने पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
-नवीन तिवाड़ी, अध्यक्ष, जीएमओयू कोटद्वार